Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम भक्तों की सेवा करने का सौभाग्य प्रभु की कृपा से मिलाःबाबा महेंद्र सिंह

बमबम यादव

Sun, Apr 21, 2024

ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग विगत 16 वर्षों से खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट द्धारा रामनवमी पर रामभक्तों की कर रहा सेवा

सेवादारों और बाबा महेंद्र सिंह जी का मूल धर्म और स्वभाव बनकर हम सभी को ऊर्जा और मनुष्यता की सेवा करने की प्रेरणा देता है: सांसद लल्लू सिंह

अयोध्या। सिख धर्म का भी अयोध्या से गहरा नाता है। रामनगरी के गुरुद्वारा नजरबाग में गूंजती गुरुबाणी इसका प्रमाण है। अयोध्या के संत भी यह मानते हैं कि सनातन धर्म और सिख धर्म के संबंध का गहरा नाता भगवान राम से हैं। गुरुबाणी में बार-बार राम के नाम का प्रयोग मिलता है तो गुरुग्रंथ साहिब में कहा गया है कि निर्गुण ब्रह्म सर्वव्यापक है। निर्गुण ब्रह्म को ही राम के नाम से पुकारा गया है। अपनी सेवा रुपी अमिट छाप छोड़ते हुए इस बार 17 वर्ष भी ऐतिहासिक गुरुद्वारा नजरबाग अयोध्या खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम रामनवमी के पावन अवसर पर कर रामभक्तों की सेवा किये।यह आयोजन सिख समाज द्धारा परंपरागत रुप से किया जाता है। प्रसाद वितरण जत्थेदार बाबा महेंदर सिंह जी व समूह सेवादारों करते है। इस वितरण कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह भी शामिल हुए। सांसद ने रामभक्तों को प्रसाद वितरण करते हुए कहा कि गुरुद्वारा नजर बाग पिछले कई वर्षों से अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों के साथ साथ जरूरतमंदों और नगरवासियों की सेवा में हम सब के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सेवाभाव इस स्थान और यहां के सेवादारों और बाबा महेंद्र सिंह जी का मूल धर्म और स्वभाव बनकर हम सभी को ऊर्जा और मनुष्यता की सेवा करने की प्रेरणा देता रहता है।

बाबा महेंदर सिंह जी ने सभी को बधाई देते हुए कहा की प्रभु राम का जन्मोत्सव मनुष्यता के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ साथ जीवन में वैराग- वैभव,परिवार धर्म, मनुष्यता न्याय धर्म प्रायोगिकता में संतुलन बनाने की कला प्रदान करता है। प्रभु राम हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 

गुरुद्वारे के सेवादार नवनीत सिंह ने कहा कि लंगर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग लंगर प्रसाद ग्रहण करते हैं। श्री राम जन्म भूमि के निकट गुरुनानक देव जी और गुरु गोविंद सिंह जी महराज की चरण रज प्राप्त यह स्थान ऐतिहासिक महत्व रखता है।सेवादार नवनीत ने अयोध्या फैज़ाबाद की समूह साध संगत और प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें