Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: खून से लथपथ नग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बमबम यादव

Sat, Feb 1, 2025
खून से लथपथ नग्न अवस्था में महिला का मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका एक हफ्ते से थी लापता, घर वालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक नाले में शनिवार सुबह मिला शव ये जघन्य अपराध है, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हो: मिथलेश यादव अयोध्या। एक हफ्ते से लापता महिला का कोतवाली अयोध्या अंतर्गत एक गांव में नाले में शनिवार की सुबह शव मिला। खून से लथपथ महिला का शव नग्न अवस्था में नाली में पड़ा था। महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्ट्या में मामला दुष्कर्म और हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली अयोध्या पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पुलिस को घटनास्थल से खून से लथपथ महिला के कपड़े भी मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि मृतका शुक्रवार की शाम से लापता थी। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की जांच की जा रही है। महिला की रेप व हत्या की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ शहनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि दलित परिवार की बेटी 3 दिन से गायब थी। परिवार के लोग प्रशासन के चक्कर लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की। आज शनिवार को बिटिया के दोनों हाथ पैर बांधकर नग्न अवस्था में शव मिला है उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई है उसके साथ दुर्दांत व्यवहार हुआ है। परिवार ने 3 दिन पहले सूचना पुलिस प्रशासन को दी थी। अगर प्रशासन ने ईमानदारी से अपना कार्य किया होता तो शायद बिटिया के साथ ऐसी घटना न होती और बिटिया जीवित रहती।हम प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करे तथा परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा दे। सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू ने कहा कि ये जघन्य अपराध है, निष्पक्ष जांच हो जो भी दोषी हो उन पर कठोर कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है। आज भाजपा सरकार में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधी निडर होकर इस तरह के कामों को अंजाम देते हैं। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो भी पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरते हैं और दोषी हैं, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, वीरेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरौनी पासवान, राम बदल, अंसार अहमद बब्बन, सरदार पटेल नगर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मिथलेश यादव सोनू , सिकंदर चौधरी, जगन्नाथ यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें