Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: चुनाव परिणाम विपक्ष के लिए शुभ संकेत, सरकार के लिए सबक : डा अनुराग

बमबम यादव

Fri, Dec 9, 2022

अयोध्या। समाजवादी पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी मशहूर दंत सर्जन डा अनुराग आनंद ने दिल्ली मे एमसीडी हिमाचल एवं गुजरात विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश में उपचुनाव परिणाम को विपक्ष के लिए शुभ संकेत तथा सत्तारूढ़ भाजपा के लिए सबक बताया है। डा अनुराग आनंद ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव से यह स्पष्ट है कि जनता भाजपा कि सरकार की तानाशाही भेदभाव पूर्ण रवैया  लगातार बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसानों की दयनीय आर्थिक स्थिति से त्रस्त है और वह सार्थक एवं सकारात्मक विकल्प के लिए आतुर है और यदि विपक्षी दलों द्वारा एकजुट होकर वर्तमान भाजपा की सांप्रदायिक तानाशाह सरकार खिलाफ आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में अपने आप को प्रस्तुत करें तो वर्तमान सरकार को हटाकर वैकल्पिक सरकार केंद्र में बन सकती है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी तथा समाजवादी पार्टी को क्रमशः दिल्ली हिमाचल और उत्तर प्रदेश में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बधाई देते हुए उनसे यह अपेक्षा की है कि विपक्षी एकता के लिए सार्थक पहल की जाएगी उन्होंने भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकारों से भी अनुरोध किया है की तानाशाही भेदभाव पूर्ण रवैया को छोड़कर जनता को झूठे सपने दिखाने के बजाय उनकी बुनियादी समस्याओं महंगाई बेकारी एवं आर्थिक संकट से जनता को उबारने का गंभीर प्रयास करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें