Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामजन्मोत्सव पर सजा सिद्ध पीठ श्यामा सदन मंदिर

बमबम यादव

Thu, Mar 23, 2023

जन कल्याणार्थ श्री राम महायज्ञ महोत्सव का 40 वां वर्ष, श्यामा सदन में उत्सव का उल्लास 

पूर्वाचार्यों की त्याग,तपस्या से अवलोकित है मंदिर परिसर

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्यामा सदन मंदिर जो त्याग, तपस्या साधना का केंद्र भी है। मंदिर में सभी उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लगातार 40 वर्षों से मंदिर में श्रीराम महायज्ञ महोत्सव का दिव्य आयोजन जन कल्याणार्थ चैत्रराम नवमी पर होता आ रहा है। अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत श्रीधर दास महाराज इस बार चैत्रराम नवमी पर 40 वां जन कल्याणार्थ श्री राम महायज्ञ महोत्सव बड़े ही हावभाव से मना रहें है। जो 26 मार्च रविवार को पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश अग्नि प्रकाट्य वैदिक मंत्रों द्धारा होगा। जिसमें जन कल्याणार्थ आहुतियां डाली जायेगी। श्यामा सदन पीठाधीश्वर महंत श्रीधर दास महाराज ने बताया कि पूज्य परमहंस श्री रामकिंकर दास जी महाराज के कृपापात्र श्री लालसखे जी महाराज के कृपापात्र पूज्य गुरुदेव भगवान श्री संत गोपाल दास जी महाराज के आशीर्वाद से यह उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन श्रीमद् वाल्मीकि नवाह परायण पाठ हो रहा है। 26 से श्रीराम महायज्ञ होगा। मुख्य उत्सव 30 मार्च गुरुवार को श्रीराम नवमी पर भगवान का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव श्री सीताराम भवन गोपी संकीर्तन महामंडल व श्री श्यामा सदन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट  रामघाट के तत्वावधान में हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें