: दशरथ राज महल बड़ा स्थान में सीताराम विवाहोत्सव में रामार्चा पूजन एवं तिलकोत्सव
बमबम यादव
Sun, Mar 2, 2025
दशरथ राज महल बड़ा स्थान में सीताराम विवाहोत्सव में रामार्चा पूजन एवं तिलकोत्सव
3 मार्च को जानकीघाट बड़ास्थान से निकलेगी भव्य राम बारात
हल्दी चुकावन, मटकोर, मंडप छादन, हल्दी कलश पूजन के साथ बरात आगमन का आनंदोत्सव मनाया जाएगा
अयोध्या। श्रीराम और सीता का विवाह युगों पूर्व हुआ था, किंतु श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष अगहन शुक्ल पंचमी को आराध्य आराध्या के विवाह का उत्सव मनाते हैं। कुछ अति समर्पित श्रद्धालु अवसर पाकर किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह उत्सव मनाकर स्वयं को धन्य करते हैं। उत्सवधर्मिता और आस्था का पर्याय ऐसा ही अवसर मंगलवार को उपस्थित हो रहा है। इस दिन सीताराम विवाहोत्सव के क्रम में भव्य बरात निकलेगी और सीता राम के प्रतिरूप वैदिक विधि-विधान से परिणय सूत्र में बंधेंगे। मिथिला की संस्कृति के अनुरूप सोमवार को हल्दी चुकावन, मटकोर, मंडप छादन, हल्दी कलश पूजन एवं बरात आगमन आनंदोत्सव मनाया जाएगा। रविवार को विवाहोत्सव का आरंभ पौराणिक महत्व की आचार्य पीठ दशरथमहल बड़ास्थान से होगा। सुबह आठ बजे से रामार्चा पूजन तथा सायं पांच से नौ बजे तक तिलकोत्सव सम्पन्न होगा। तीन मार्च को बरात प्रस्थान जानकीघाट बड़ास्थान से होगा उसका गंतव्य सुरसंगीतधाम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ राज महल बड़ा स्थान के बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज कर रहे है,संयोजक मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरू अर्जुनद्वाराचार्य स्वामी श्री महान्त कृपालु रामभूषण देवाचार्य जी महाराज है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन