Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंगाई की मार से कराह रहा है देश : रीबू श्रीवास्तव

बमबम यादव

Wed, Mar 1, 2023

सपा महिला प्रदेश अध्यक्षक का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अयेध्या। समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  सपा नेत्री एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्षा सरोज यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया है। प्रदेश महिला अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने संगठन की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रथम कार्य यह है कि संगठन को मुझे सभी विधानसभाओं में मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महिला संगठन जितना ज्यादा मजबूत होगा उतना समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर विधानसभा, हर ब्लाक, हर बूथ पर महिलाओं को जा करके जनता से मिलना होगा और सपा की नीतियों को समझाना होगा। अगर महिला बहनें मजबूती से काम करेंगी तो 2024 में लोकसभा के चुनाव में हम भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश महंगाई की मार से कराह रहा है। खाने-पीने से लेकर सभी चीजें महंगी हो गयी हैं। आज फिर मोदी की सरकार ने गैस सिलेण्डर का दाम बढ़ा दिया है जिससे किचन महंगा हो गया है, जिससे महिलाएं सफर कर रही हैं। ऐसे में हम महिलाओं को कमर कस लेनी होगी जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को सम्मान दिया है। चाहे पंचायतों में महिलाओं का आरक्षण हो या नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश को प्रधानमंत्री देता है इसलिए संगठन को मजबूत करके ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटें जीतना आवश्यक हो गया है। उन्होंने आने वाले नगर निकाय चुनाव के बारे में भी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास हम लोग करेंगे। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय उर्फ पवन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, श्रीचंद्र यादव, उपाध्यक्ष नागेश्वरनाथ कोरी, महिला महानगर महासचिव अर्पणा जायसवाल, सविता मल्होत्रा, डा. निशात अख्तर, रीता राही, पूनम यादव, कंचन जायसवाल, निशा खान, मुस्कान सावलानी, शारदा यादव, लीलावती यादव, बबिता श्रीवास्तव, अनीता जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, नन्हकन यादव, नीलम कोरी, शिवकुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, आस्था कुशवाहा, बख्तियार खान, ऊषा गुप्ता, पूजा प्रताप जायसवाल, नसरीन बानो, नीलम श्रीवास्तव, सुशीला श्रीवास्तव आदि सपा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें