Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राममंदिर निर्माण : परकोटा का निर्माण शुरू

बमबम यादव

Tue, Dec 20, 2022

राजस्थान के 18 लाख घन फुट पत्थरों का होगा इस्तेमाल


अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राममन्दिर निर्माण के साथ ही अब मंदिर के परकोटे का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। राम मंदिर के 100 मीटर की परिधि में 800 मीटर लंबे परकोटा के नींव को तैयार करने के लिए भूमि के समतलीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह परकोटा भी राजस्थान के पत्थरों से तैयार किया जाएगा। वैसे तो मंदिर निर्माण में 4 लाख घनफुट पत्थर लगाए जाने हैं लेकिन मंदिर की भव्यता के लिए 18 लाख घनफुट पत्थरों का उपयोग परकोटा में किया जाएगा। ट्रस्ट की माने तो भारत का यह पहला भव्य मंदिर होगा।  उधर राम मंदिर निर्माण में गर्भ गृह के साथ मंडपों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य में मंदिर की भव्यता और दिव्यता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मंदिर का निर्माण राजस्थान के हल्के गुलाबी पत्थरों से किया जा रहा है। तो वही मंदिर परिसर के बाहर भी 800 मीटर की परिधि में भव्य परकोटे का निर्माण इन्ही पत्थरों से होगा। जिसके चारों कोनों पर देवी देवता की मूर्तियां स्थापित होंगी और यह परकोटा मंदिर की भव्यता बढ़ाएगी।  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के साथ परकोटे के बनाए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। परकोटा आयताकार होगा। जो लगभग 800 मीटर की परिक्रमा होगी। वह भी राजस्थान के पत्थरों से ही बनाया जाएगा। माना जाए तो राम जन्मभूमि मंदिर में 21 लाख घनफुट पत्थर लगने वाला है। जिसमें 4 लाख घनफुट पत्थरों से मंदिर का निर्माण होगा और 18 लाख घनफुट पत्थरों से परकोटा बनेगा शायद इतनी बड़ी रचना शताब्दियों से उत्तर भारत में हुई ही नहीं होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें