Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सांसद खेल महोत्सव के फाइनल में 25 से 29 मार्च तक होगी प्रतियोगिताएं

बमबम यादव

Sat, Mar 18, 2023

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे उद्घाटन,  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मार्य करेंगे समापन

अयोध्या। नौजवानों का रुझान खेल की तरफ बढ़े इसके लिए 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लगातार खेलों को बढ़ावा दिया है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु कई आयोजन किए जा रहे है। उक्त बातें सांसद लल्लू सिंह ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने आगे कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से ग्रामीण स्तर, ब्लॉक, स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री के आदेश पर सभी सांसद अपने अपने क्षेत्रों में खेल महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र अयोध्या में 11 जनवरी से लेकर 18 फरवरी तक सभी ब्लॉकों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था।   इसमें विभिन्न ब्लॉकों तथा नगर क्षेत्र में लगभग 10000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रतिभाग करने वाली विजेता एवं उपविजेता टीम में सांसद खेल महोत्सव के फाइनल में 25 मार्च से  29 मार्च तक डॉ भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय खेड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम में खेलेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन 25 मार्च को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे व समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि नगर व ब्लाक क्षेत्र के 1600 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है इसके साथ ही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई हैं। सांसद खेल महोत्सव के फाइनल में एथलेटिक्स, रिले दौड़ ,गोला फेक, भाला फेंक, लंबी कूद, त्रि कूद, कबड्डी, वालीबाल, खो-खो क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो हैंडबॉल व फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी सचिव अनूप दुबे व संजय शर्मा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें