Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बसंत पंचमी से शुरू हो गया अयोध्या में रंगोत्सव

बमबम यादव

Tue, Feb 20, 2024

अयोध्या के मंदिरों में होती है खास होली: महंत संजयदास

अयोध्या। भगवान श्री राम के बारे में होली के ख़ास अवसर पर गाए जाने वाले गीत को सुन कर अवध में खेली जाने वाली होली के स्वरूप और परम्परा का भान हो जाता है। होली उत्सव मथुरा, काशी ही नही अयोध्या का भी प्रमुख त्योहार है। यहां के मंदिर में बसंत पंचमी से ही साधु संत गर्भगृह में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित करने की परंपरा को प्रारंभ किया गया। इस बार अयोध्या की होली और भी विशेष और खास होने वाली है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या अ होली में धमाल होने जा रहा है। साधु संत से लेकर हर अयोध्यावासी इसकी व्यापक तैयारी कर रहा है। हनुमानगढ़ी के शीर्ष धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज कहते है कि राम नगरी अयोध्या में बसंत पंचमी से ही रंग उत्सव प्रारंभ हो जाता है अयोध्या में यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चला आ रहा है। यहां बसंत पंचमी से लेकर होलिका दहन तक यानी 40 दिनों तक होली के अलग-अलग कई रंग दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान के साथ ही होली खेलते है। कभी गुलाबों के संग तो कभी फूलों के संग होली खेलते हैं। वहीं रंगभरी एकादशी के दिन श्रीहनुमान गढ़ी के नागा साधु परिसर में रंग गुलाल खेलते है। जिसके बाद सभी नागा साधु शाही निशान लेकर बाजे गाजे के साथ रामनगरी के सड़कों पर करतब दिखाते हुए पंचकोसी परिक्रमा करते है। मंदिर मंदिर जाकर अबीर गुलाल उड़ाते है। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जाते हैं। संतो के संग होली खेलते हैं। इस मौके पर अवध के नृत्य संगीत का जो जादू मंदिरों में दिखाई देता है। और साधू संत हो या आम नागरिक सभी अपनी सुध बुध खोकर होली के रंग में नाचते है। हनुमानगढ़ी से जुड़ें समाजसेवी संकट मोचन के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास ने कहा कि होली पर होने वाले इस गीत नृत्य के जरिए साधू संत अपने आराध्य को प्रसन्नं करते है और बुराई पर अच्छाई की विजय का जश्न मनाते है। ऊंच नीच जांति- पांति ,अमीर गरीब का का फर्क समाप्त हो जाता है और पूरी अयोध्या राममय हो जाती है। साधू संत इस ख़ास अवसर पर अपने आराध्य से होली खेलते है और इसी लिए मंदिर मंदिर अवधी गीत संगीत में डूब जाता है। वैसे तो आमतौर पर गृहस्थ जीवन और समाज से विरक्त रहने वाले संतो ने अपनी परम्परा को निभाते हुए जमकर होली के उल्लास में रंगों का यह पर्व मनाते है और इस उत्साह में स्थानीय लोग और अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव कहते हैं कि गुरुदेव भगवान की आज्ञानुसार रंगभरी एकादशी की व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है।  भगवान श्रीहनुमानजी को अबीर गुलाल लगाकर पूज्य संत होली का आगाज करेंगे। इसके पश्चात हनुमानजी के सम्मुख शाही निशान का विशेष पूजन होगा। इसके बाथ संत परिक्रमा के लिए निकलेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें