Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीएम योगी करेंगे हनुमत मंडपम का लोकापर्ण, तैयारी को लेकर हनुमान गढ़ी के साधु-संतों कर रहें लगातार बैठक

बमबम यादव

Thu, May 22, 2025
सीएम योगी करेंगे हनुमत मंडपम का लोकापर्ण, तैयारी को लेकर हनुमान गढ़ी के साधु-संतों कर रहें लगातार बैठक पहली बार हनुमानगढ़ी के किसी समारोह में आ रहे सूबे के मुखिया अयोध्या के राजा है हनुमानजी, भोग-राग में राजसी वैभव का होता है विशेष ध्यान हनुमानगढ़ी में निरंतर चल रहा सेवा प्रकल्प अयोध्या। सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 23 मई को हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित हनुमत कथा मंडपम का भव्य लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत लगातार बैठक करके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रूप रेखा तय कर रहें।राम मंदिर के साथ रामदूत की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी भी नए शिखर की ओर उन्मुख है। यह मंडप 17 हजार वर्ग फीट में निर्मित है, जिसमें 5 हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे। ग्रेनाइट से आच्छादित चमकदार मंडप प्रथम दृष्टया विमोहित करता है। इसके केंद्र मैं स्थापित मंच भी मुग्ध करता है। मंच के पृष्ठ में राम दरबार और कथा मंडप की दीवारों पर रामकथा के ही अन्यान्य प्रसंगों पात्रों का नयनाभिराम अंकन श्रीराम और उनके युग को जीवंत करता है। कथामंडप का प्रांगण चार बिघा में विस्तृत है। इस प्रांगण में मंडप से लगा हुआ 16 कमरे का आधुनिक साज-सुविधा युक्त अतिथिगृह है और मंडप का वाहा प्रभाग पार्किंग तथा उद्यान के रूप में विकसित किया गया है।हनुमानगढ़ी के 52 बीघा परिसर की अनेक आंतरिक सड़कें भी लाल चिकने पत्थर से सज्जित हो आवागमन को आसान बनाने के साथ भव्यता की संवाहक सिद्ध हो रही हैं। तथापि यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब हनुमानगढ़ी पूरी गरिमा के साथ प्रस्तुत हो रही है। बजरंगबली के अपूर्व अद्भुत व्यक्तित्व कृतित्य के अनुरूप हनुमानगढ़ी अस्तित्व में आने के साथ ही आस्था के महनीय केंद्र की पहचान के साथ प्रतिष्ठित हुई। भोग-राग में राजसी वैभव का ध्यान रखा जाता है। सुबह विधि-विधान से पूजा-आरती के बाद हनुमानजी को बाल भोग के रूप में भी से निर्मित सवा किलो इमरती और पांच किलो फलों का भोग लगता है। मध्याह्न भी से ही बनी 40 किलो आटा की पूड़ी, दो तरह की सब्जी, पकौड़ी, हलवा का भोग लगता है। सायं भो की ही वनी विशेष किस्म की सवा-डेढ़ किली नमकीन अथवा भुना काजू, चूड़ा, चना, मूंगफली का बाल भोग और रात में दो किलो रबड़ी, इतनी ही इमरती एवं पांच किलो दूध तथा किशमिश काजू से युक्त तस्मई का भोग लगाया जाता है। बुधवार के दिन हनुमानगढ़ी की रसोई में दे सी लोगों के लिए दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी एवं दही का विधि-विधान से भंडारा भी होता है। हनुमानगढ़ी के संतों के लिए प्रति माह 50 क्विंटल गेहूं एवं 10 क्विंटल दाल की।सेवा के प्रभावी प्रकल्प भी चल रही है हनुमानगढ़ी में।उपासना और पहलवानी में डूबी रहने वाली बजरंगबली की प्रधानतम पीठ सेवा के प्रभावी प्रकल्प के लिए भी जानी जाती है। हनुमानगढ़ी से जुड़े संतों- महंतों की अपनी स्वतंत्र गोशालाएं हैं, जिसमें उन्नत नस्ल के गोवंश पूरे प्यार दुलार से पले हैं। इसके साथ हनुमानगढ़ी की पंचायत संयुक्त गोशाला चलाती है, जिसमें सौ के करीब गोवंश है। इसमें कई निराश्रित हैं, कितु यहां उनके पालन-पोषण में पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदना बरती जाती है। अन्न क्षेत्र में सैकड़ों लोगों को नित्य सायं खिचड़ी बांटी जाती है। मुख्यमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है।सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री भले ही सौ से अधिक बार हनुमानजी का दर्शन करने आए, कितु यह पहला अवसर है। जब वह हनुमानगढ़ी के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के प्रधान शिष्य एवं हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महेशदास महाराज और सहयोगी महंत पट्टी बसंतिया गौरी शंकर दास महाराज ने बताया कि 23 मई को अखिल भारतीय श्री पंच रामानंदी निर्वाणी अखाड़ा के द्वारा नवनिर्मित हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। बताया कि मंडपम का निर्माण सांस्कृतिक विरासत के लिए किया गया है। जिसमें 5 हजार लोग बैठ कर सत्संग कर सकते है व कथा का अयोजन कर सकते है। उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए पूरी हनुमानगढ़ी कार्यक्रम में जुटी हुई है। बताया कि उद्घाटन समारोह में हनुमान गढ़ी के गद्दीनशीन, चारों पट्टी के महंत समेत पूरी हनुमान गढ़ी शामिल होगी। व्यापारियों, पण्डा समाज के लोगों, भाजपा पदाधिकारियों समेत अयोध्या वासियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर महासचिव महंत नंदराम दास, महंत सत्यदेव दास, महंत गौरीशंकर दास, महंत राजेश दास पहलवान, पुजारी राजू दास,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, उपेंद्र दास, मामा दास, सूर्यभान दास, अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें