: सीएम योगी ने भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रमों की धरातलीय स्थितियों की समीक्षा
बमबम यादव
Fri, Jan 19, 2024
कहा-सभी अधिकारी अपने अपने कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करें
अयोध्या । भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रमों की धरातलीय स्थितियों की समीक्षा करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सबसे पहले हनुमानगढ़ी, श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए दृष्टिगत मंदिर परिसर में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। सम्बंधितों से समय से कार्य पूरा करने की अपेक्षा की। ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग करने के लिए अगले तीन दिवस प्रवास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहाँ सोलर बोट का फीता काटकर उद्घघाटन किया व सोलर बोट से सरयू नदी का भ्रमण कर जल पुलिस व आपदा प्रबंधन की भी स्थिति का जायजा लिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे 127 नाविको को लाइफ जैकेट का वितरण भी किया। अगले चरण मे राम भूमि स्वच्छ भूमि अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक डिपॉजिट रिफंड सेंटर के काउंटर का भी शुभारंभ किया। अयोध्या नगर निगम के साथ निजी क्षेत्र की द कबाड़ी वाला डॉट कॉम कम्पनी के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अगले चरण में मुख्यमंत्री ने नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन टेंट सिटी का तथा ग्रीनफील्ड टाउनशिप का भी निरीक्षण किया तथा सरयू नदी के पुराने पुल के पास स्थित कच्चा घाट से सौर ऊर्जा से संचालित बोर्ड का शुभारम्भ किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डा अमित सिंह चौहान, रामचन्द्र यादव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया, आयुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नैय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री मृत्युंजय कुमार, अपर निदेशक श्री अंशुमान राम त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्बंधित विभागों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य से मिले सीएम योगी, लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 1008 कुंडीय हनुमत महायज्ञ में शामिल होकर तुलसी पीठाधीश्वर श्रीरामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। पद्म पुरस्कार से सम्मानित श्रीरामभद्राचार्य के 75वें जन्मदिवस पर अयोध्या में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 14 जनवरी से शुरू हुआ है, जो 22 जनवरी तक निरंतर चलेगा। आयोजन के छठवें दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंचे। 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में मुख्यमंत्री ने आहुति देकर सुखी स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। अमृत महोत्सव पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी भव्य स्वागत किया गया। यहां विटेंज कार में बैठकर सीएम योगी आदित्यनाथ कथा स्थल के अंदर पहुंचे। इस दौरान श्रीरामभद्राचार्य जी के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जयवीर सिंह, विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान आदि अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन