: शेफ विष्णू मनोहर ने बनाया 7000 किलो ‘श्रीराम भोग हलुवा’
बमबम यादव
Tue, Feb 20, 2024
निर्वाणी अनि अखाड़ा हनुमानगढ़ी के नागा संतों ने रामभक्तों को खिलाया श्रीराम भोग हलवा

श्री हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में बना 7000 किलो ‘श्रीराम भोग हलुवा’ बनाकर नया कीर्तिमान बनाया
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पावन नगरी में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरी नगरी का भौगोलिक धरातल जागृत हो गया है। चारों तरह लोग रामभक्तों की सेवा विविध आयामों से कर रहें है। पूरी अयोध्या में देश के विभिन्न राज्यों का पकवान प्रसाद के रुप में वितरण हो रहा है। इसी क्रम में प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रागंण में आज सुबह सात बजे मंत्रोच्चार एवं शंखनाद की गुंजती ध्वनी में चूल्हे का पूजन किया गया। उसके बाद ‘कारसेवा से पाकसेवा’ इस परिकल्पना से प्रेरित रामनाम लिखा हूआ विशेष वस्त्र परिधान किए विष्णू मनोहर ने श्रीराम भोग हलुवा बनाने कि प्रक्रिया का प्रारंभ किया। इस दौरान भक्तों ने 11 बार अखंड रामरक्षा का पठा किया। भक्ती से भरे इस माहौल में 10 फिट , 10 फिट व्यास की कढ़ाही में 700 किलो सूजी, 800 किलो घी, 1120 किलो चीनी, 4500 लीटर पानी (मिनरल वाटर), 21 किलो इलायची पाउडर, 21 किलो जायफल पाउडर, 250 दर्जन केले का उपयोग कर श्रीराम भोग हलुवा बनाया गया, जिसमें, 200 किलो के करीब सूखे मेवे जैसे काजू, किशमिश, बादाम आदि का इस्तेमाल किया गया। श्रीराम भोग हलवा तैयार होने में चार घंटे लगे। उसके बाद, हनुमानगढी अयोध्या धाम के गद्दीनशीन श्री महंत प्रेमदास महराज, अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत रामचरण दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामशंकर दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मामा दास व मुख्तार अजय श्रीवास्तव, वडोदरा गुजराथ के मिलिंदजी वैद्य और अन्य महानुभावों की उपस्थिति में देवी अन्नपूर्णा का पूजन किया गया। छत्रपती श्री शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष में राम मंदिर के गुरुजी राघवेन्द्र देशपांडे ने शिवाजी महाराज को अपने संबोधन द्वारा आदरांजली अर्पित की। गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेम दास महाराज ने श्री विष्णू मनोहर जी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास जी ने कहा विष्णू मनोहर जी ने श्रीरामलल्ला चरणों में 7000 हजार किलो का भोग चढाकर अपनी सेवा श्रीरामजी के चरणों में अर्पित की है, ये बधाई के पात्र है भगवान की कृपा इन पर सदैव बनी रहें।हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास महाराज ने कहा कि श्रीरामजी की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या में श्रीराम भक्तों की भीड उमड रही है। श्रीरामलला के दर्शन पाकर भक्तजन पुनित हो रही है। इन भक्तों को आज श्रीराम भोग हलुवे का प्रसाद पाकर बेहद प्रसन्नता मिल रही है। विष्णू मनोहर जी की पूरी टीम बधाई के पात्र है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन