Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: प्रसिद्ध पीठ करुणानिधान भवन में झूलनोत्सव के उत्सव का उल्लास अपने चरम पर

बमबम यादव

Sun, Aug 27, 2023

अयोध्या। वैष्णव नगरी में चल रहा सावन झूला मेला शनै शनै गति पकड़ चुका है। देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुगण भी यहां पहुंचने लगे हैं। विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। यह श्रद्धालु अपने-अपने गुरु स्थानों अथवा अन्य धर्मशालाओं में ठहर कर दैनिक दिनचर्या में व्यस्त हो रहे हैं। प्रात: मां सरयू के पुण्य सलिल में स्नान के बाद भजन-पूजन एवं प्रमुख मंदिरों में दर्शन ही उनकी दिनचर्या बन गयी है। पुन: सायं मंदिरों में आयोजित झूलन उत्सव में शामिल होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेना, उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
कनक भवन स्थित प्रसिद्ध पीठ करुणानिधान भवन में उत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। मंदिर में शीर्षस्थ कलाकारों - गायकों के मुख से रसमयी धारा फूट रही है। कानों में रस घोलती कहरवा की धुन तेरी बांकी झुलनि पर वारी रे झूलन जोर हिया बिच कसकत मानहु हूल कटारी रे। करुणा निधान भवन में सरगम को स्वर - संगतियां मनमन्दिर में रसघोल देती है।महंत रामजीशरण महाराज के पावन सानिध्य व अधिकारी राम नारायण दास के संयोजन में उत्सव मनाया जा रहा है।अधिकारी रामनारायण दास कहते हैं कि परमात्मा रस से परिपूर्ण है। सावन का झूलन महोत्सव परमात्मा के उसी रस स्वरूप का दर्शन कराता है। वह कहते है कि इस सनातन परम्परा का अवगाहन करने के लिए अयोध्या में जनसमूह उमड़ने लगा है । उमड़ती घुमड़ती घनघमण्ड की सघन घटनाएं परमात्मा के सुखद सम्मोहक रंगरूप को निहारने के लिए लालायित सी लगती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें