Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बी.पी. मण्डल ने पिछड़े वर्ग के लोगों को दिलाया सम्मान : जयशंकर पाण्डेय

बमबम यादव

Thu, Apr 13, 2023

सपाईयों ने मनाई बीपी मंडल की 42वीं पुण्यतिथि 

अयोध्या। समाजवादी पार्टी नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल की 42 वी पुण्यतिथि आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई ।इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्री मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक जय शंकर पांडे ने इस मौके पर श्री मंडल के  द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख किया गया। श्री पांडे ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हुए हो चुके हैं ।श्री पांडे ने बताया कि श्री मंडल ने ना सिर्फ समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाया बल्कि उनकी रोजी-रोटी के दिशा में भी किए गए प्रयास श्री मंडल की ही देन है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने मंडल को एक महान नेता बताते हुए कहा कि ऐसे ही नेताओं के दिखाए रास्तों पर चलकर समाजवादी पार्टी ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि स्वर्गीय मंडल ने समाज के हर वर्ग के लिए एक मिसाल कायम की है हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा ।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बी पी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की ।श्री चौधरी ने बताया कि इस मौके पर बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जे पी यादव जिला सचिव अंसार अहमद बब्बन  रामलखन यादव अवधेश यादव रमाकांत यादव चौधरी बलराम यादव  बाबूराम गौड़ मदन यादव जगन्नाथ यादव डॉ अनुराग यादव दान बहादुर सिंह दुर्गेश बर्मा रियाज अहमद राकेश कुमार जसराज यादव आदि लोग मौजूद रहे स

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें