Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जंगल में मिला किशोर का लहूलुहान शव

बमबम यादव

Tue, Dec 27, 2022

हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रुदौली-अयोध्या। रूदौली तहसील क्षेत्र के बाबा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बनमऊ के जंगल से सोमवार की देर शाम को 14 वर्षीय किशोर का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। जंगल से बालक के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या कर शव नदी में फेका गया है।
जानकारी के अनुसार  ग्राम बनमऊ निवासी राम मूरत का लगभग 14 वर्षीय पुत्र सुभाष सोमवार की सुबह बनमऊ जंगल के किनारे भैंस बांधने गया था। जब काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिवारजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं से उसका कोई सुराग नहीं लगा। शाम को कुछ ग्रामीण बनमऊ के जंगल के अंदर खोजने पहुंचे तो जंगल में उसका रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृतक के सिर में काफी गहरा घाव था। बाबा बाजार के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है। जिससे काफी खून निकल गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने मामले में जांच तेजी से करने के निर्देश दिए हैं, वहीं घटना स्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी द्वारा भी निरीक्षण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें