Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भाजपा मेयर प्रत्याशी ने वार्ड प्रत्याशी के साथ किया जनसंपर्क

बमबम यादव

Tue, May 2, 2023

केन्द्र व प्रदेश सरकार की गिनाई प्राथमिकताएं


अयोध्या। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने महाराणा प्रताप वार्ड प्रत्याशी सरोज वर्मा के साथ बनवीरपुर में जनसंपर्क  किया। जनसम्पर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वार्ड वासियों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा व माल्यापर्ण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारों की प्राथमिकता में अयोध्या है। अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र स्थापित हो गई है। देश के विभिन्न प्रांतों से नित्य प्रति श्रृद्धालुओं का आवागमन अयोध्या में बढ़ रहा है। जिससे यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को संबल मिल रहा है।  सरकार ने जनकल्याण कारी योजनओं का सभी को बिना भेदभाव लाभ प्रदान किया। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। गरीबों को आवास, शौचालय तथा गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है। इस दौरान डा, स्वयं प्रकाश सिंह, चंद्रहास सिंह, विजय बहादुर सिंह, महंत सिंह, रघु विजय सिंह, इंद्र कुमार सिंह, जालिम यादव, कैप्टन सिंह, मोनू सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें