Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: धूमधाम से मनाया गया जन्मकल्याणक महोत्सव 

बमबम यादव

Tue, May 2, 2023

जैन मंदिर से निकला ऐतिहासिक जुलूस, जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शोभायात्रा रही आकर्षण का केंद्र

जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के पावन सान्निध्य में चल रहा श्री तीस चैबीसी उत्सव

अयोध्या। यहाॅं जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख आर्यिकाशिरोमणि श्री ज्ञानमती माताजी के पावन ससंघ सान्निध्य में चल रहे श्री तीस चैबीसी जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। 

प्रातःकाल पूज्य माताजी के मुखारविंद से जैसे ही तीर्थंकर बालक के जन्म की घोषणा हुई, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा विशाल पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। अनेकानेक वाद्य यंत्र बजने लगे और श्रद्धालु खुशी से झूमने लगे। तत्पश्चात् जन्मकल्याणक का भव्य जुलूस अनेक प्रकार के बैण्ड बाजे, डी.जे. व शहनाई के धुनों के साथ निकला गया। जो कोतवाली के सामने से होते हुए लता मंगेश्वर चौक पहुचा।जहा पर स्वामी रविन्दरकीर्ति ने तीर्थंकरों की शाश्वत जन्मभूमि अयोध्या में दिगम्बर जैन समाज द्वारा कराये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। ऐरावत हाथी व दर्जनों बघ्धियाॅं से सुसज्जित इस जुलूस में सौधर्म इन्द्र भगवान को ऐरावत हाथी पर लेकर चल रहे थे। जुलूस में पाश्र्वनाथ दिगबर जैन महिला मण्डल दिल्ली की महिलाओं का बैक्ण्ड एवं प्रेमा ग्रुप वेलगांव-कर्नाटक की महिलाओं एवं बालिकाओं का बैंड की धुनों पर भाव नृतय एवं भरत का भारत की झांकी, भगवान ऋषभदेव की पुत्रियां ब्राह्मी व सुन्दरी द्वारा अक्षर व अंक विद्या ग्रहण करते हुए झांकी एवं भगवान ऋषभदेव असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य, शिल्प एवं कला का ज्ञान कराते हुए झांकी आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र थी। जुलूस में अनेक प्रकार के प्रदर्शन का आनंद श्रद्धालु भक्त ले रहे थे। 

जुलूस में बघ्घियों पर बैठने का सौभाग्य अनिल कुमार जैन, अनामिका जैन, जयकुमार जैन, नितीश जैन, सुरेश जैन, राजीव जैन, विवेक जैन, विनोद जैन, अभय जैन, आनंद कुमार जैन, जिनराज जैन, राहुल जैन, मदन जैन आदि को प्राप्त हुआ। जुलूस के श्री रायगंज दिगम्बर जैन मंदिर वापस पहुंचने पर पाण्डुक शिला पर भगवान का अभिषेक हुआ। प्रथम कलश करने का सौभाग्य श्री अनिल कुमार जैन सर्राफ को प्राप्त हुआ। सायंकाल भगवान का पालना एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का कुशल संचालन डाॅ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। इस अवसर पर अमरचंद जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, रितेश जैन, लल्ला जैैन, योगेश जैन आदि अनेक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें