Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सरयू नदी में कराया मुंडन

बमबम यादव

Thu, Jul 4, 2024

भगवान राम को समर्पित किया अपना बाल, हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर पुजारी हेमंत दास से लिया आशीर्वाद

अयोध्या। बुधवार को बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू नदी में मुंडन कराया।  उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन में जाने के  बाद नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए शपत ली थी। सरयू से निकलकर पदयात्रा करते हुए सम्राट चौधरी राम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने राम लाल को पगड़ी समर्पित की। उसके बाद हनुमानगढ़ी दर्शन किया। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन कर पुजारी हेमंत दास महाराज का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल से अभियान चलाकर गठबंधन सरकार को हटाने का प्रयास किया स वहीं जब नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से हुए तभी तय किया था कि अयोध्या जाकर श्री राम के चरणों में समर्पित मुरैठा करेंगे।  बिहार की जनता ने 75 प्रतिशत से अधिक सीटे जीताने का काम किया है । अगली बार फिर एनडीए एकजुट होकर 40 में 40 सीट पर जीत हासिल करेंगे और विधानसभा में 243 में 200 से ज्यादा सीट जीतेंगे।  वहीं जन्मभूमि पथ पर बिहार के सैकड़ों समर्थकों के साथ डिप्टी सीएम और मंत्री व विधायकों की मौजूदगी में प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़कर राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान लगभग चार स्थानों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल अधिकारियों के साथ मौजूद रहे, लेकिन समर्थकों का हुजूम जन्मभूमि पथ से होते हुए राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा। इस दौरान राम मंदिर के पहले क्रॉसिंग पर पुलिसकर्मियों के साथ नोक झोंक भी हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें