Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्रीसीताराम नाम जप महायज्ञ का हुआ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण

बमबम यादव

Wed, Nov 22, 2023

14 से 25 जनवरी तक होगा श्रीसीताराम नाम जप महायज्ञ,21000 नाम जापक, 1000 शिवलिंग की होगी स्थापित

1100 दम्पत्ति 100 कुंडो में नव दिवसीय तक रामनाम मंत्र से करेंगे हवन व 10,0000 श्रद्धालुओं करेंगे नित्य भोजन

अयोध्या। राम नगरी में विश्व कल्याणार्थ श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ परम तपस्वी संत आत्मानंद दास महात्यागी नेपाली बाबा संयोजन में अक्षय नवमी सोमवार को 14 से 25 जनवरी तक आयोजित श्रीसीताराम नाम जप महायज्ञ का मां सरयू के पावन धारा रामघाट बाई पास में हुआ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण। महायज्ञ में 21000 नाम जापक 1000 शिवलिंग स्थापित करके करेंगे श्री सीताराम नाम जप और 1100दम्पत्ति 100कुंडो में नव दिवसीय तक रामनाम मंत्र से करेंगे हवन और साथ-साथ 1 लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
महंत धर्मदास प्राण ने कहा कि प्रतिष्ठा महोत्सव भारतवर्ष का गौरव इसी के उपलक्ष मे सरयू के पावन धरा में श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ विश्व कल्याणार्थ हो रहा है। रामजी को लेकर के सभी लोग उत्साहित है और सभी लोग अपने-अपने स्थान पर उत्सव मना रहे हैं। नाम जप कर रहे है।राम घाट को बालू घाट ना लिखा जाय। नेपाली बाबा के उत्तराधिकारी हंसराज दास नागा बाबा ने बताया कि 14 जनवरी से 25 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव की अवसर पर महायज्ञ होगा और 21 हजार नाम जापक नेपाल से आएंगे और महा यदि होगा। नागा सूरज दास, महंत सुरेन्द्र गिरि महाराज,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्यक्ष, चंद्रमा यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें