: श्री राम महायज्ञ का भूमि पूजन व ध्वज स्थापना आज
बमबम यादव
Thu, Aug 7, 2025
श्री राम महायज्ञ का भूमि पूजन व ध्वज स्थापना आज
भारत नहीं बल्कि पूरे विश्व में 501 रामार्चा पूजन एक साथ अयोध्या में 5 अक्टूबर से
51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ, श्री राम मंत्र जप अनुष्ठान का होगा भव्य अनुष्ठान,लाखों रामभक्तों का होगा अद्वितीय महाकुंभ
श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज के संयोजन में श्री रामहर्षण मैथिल सख्य पीठ धर्माथ सेवा ट्रस्ट श्री रामहर्षणम चारुशीला मंदिर में होगा महोत्सव
महोत्सव में सीएम योगी समेत आधा दर्जन मुख्यमंत्री होगें शामिल, पीएम मोदी को भी जायेगा गया आमंत्रित
अयोध्या। भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में पहली बार एक साथ 501 रामार्चा पूजन साथ 51 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ, श्री राम मंत्र जप अनुष्ठान 5 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक अयोध्या में।श्रीमद् जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज के संयोजन में श्री रामहर्षण मैथली सख्य पीठ धर्माथ सेवा ट्रस्ट श्री रामहर्षणम चारुशीला मंदिर जानकी घाट अयोध्या द्वारा भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री की आने की संभावना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिसका भूमि पूजन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 7 अगस्त को मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, महंत स्वामी देवेंद्राप्रसादाचार्य, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास के सानिध्य में होगा। जगतगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी वल्लभाचार्य महाराज ने बताया कि सन 2000 से अनंत श्री विभूषित श्रीमद् रामहर्षण देवाचार्य महाराज के द्वारा राम नाम जप का अनुष्ठान चल रहा है करोड़ों लोग प्रतिदिन अनुष्ठान करते हैं उसी का रजत जयंती समारोह मनाया जाना है क्योंकि राम नाम जप से ही हमारे आराध्य प्रभु श्री राम पुनः जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने बताया कि मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य महाराज की कथा होगी। 5 अक्टूबर की कलश यात्रा में 1100 माताएं बहाने पीली साड़ी में कलश लेकर के सरयू तट से कार्यक्रम स्थल तक आएगी जिसमें हाथी घोड़े दर्जन रथ होंगे महान विभूतियां उसे पर विराजमान होगी और इस कार्यक्रम में लाखों भक्तों सम्मिलित होंगे हवन पूजन दर्शन यज्ञ अनुष्ठान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में प्रमुख रूप से अध्यक्ष डॉ अभिलाष प्रसाद त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा सचिन बृजेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद तिवारी महिला मंडल की अध्यक्ष मानवती मिश्रा पूरे मनोयोग से लगी हुई हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन