Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए निकली भारत जोड़ो यात्रा :  खबरी 

बमबम यादव

Fri, Dec 16, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

अयोध्या। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश से लवरेज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा बीकापुर से निकलकर भदरसा, भरतकुंड, डाबासेमर ,नाका चुंगी, फतेहगंज होते हुए देवकाली पर समाप्त हुई। बीकापुर पर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फैलाकर तथा राष्ट्रगान गाकर हुआ। कांग्रेस जनों ने वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान के बीच तिरंगे को सलामी देते हुए भारत जोड़ो मिशन की मजबूती का संकल्प जताया। वहां कांग्रेसियों के भारी हुजूम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश के संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा लोगों के मौलिक अधिकारों की संरक्षा के संकल्प की पदयात्रा है।  पूर्वांचल में निकाली जा रही यात्रा के संयोजक विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह से आम आवाम का समर्थन मिल रहा है उसे देख सत्ताधारी दल मे घबराहट पैदा हो रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जुड़े यात्रा पूरे देश में परिवर्तन का संकेत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा की बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी उद्योग व्यापार में मंदी अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई संसाधनों की लूट तथा किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या एवं उनकी दुर्दशा से प्रदेश के साथ साथ पूरा देश जूझ रहा है।  यात्रा के पहले बीकापुर में हुई सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। सभा के पश्चात कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ  यात्रा निकाली गई ।इस दौरान  कांग्रेसी हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे तथा नफरत तोड़ो भारत जोड़ों के नारे लगा रहे थे।  जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया यात्रा का  बीकापुर में वरिष्ठ नेता जहीर हसन ,प्रेमचंद राय, अमरनाथ यादव ,राम नाथ वर्मा , इंद्र बली यादव, दिलीप गौड़ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेनू राय, प्रमिला राजपूत तथा मिथिलेश कोरी, रामकरण कोरी ,सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा तथा पंकज सिंह  ने आए नेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जलालपुर तिराहा पर जिला महासचिव राजकुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। भरत कुंड में रामसनेही निषाद, अनवर हुसैन, मोहम्मद तनवीर, श्रीमती उषा कोरी  के नेतृत्व में स्वागत किया गया तथा मसौधा मे पीसीसी सदस्य महेश वर्मा ,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, जिला महासचिव भगवान बहादुर शुक्ला ,श्याम करण वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें