Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संकट मोचन सेना के तत्वावधान में हुआ भंडारा

बमबम यादव

Sun, Sep 10, 2023

संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में हुआ विशाल भंडारा

अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी में शीर्ष श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन संकट मोचन सेना के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने किया। इसमें हनुमानगढ़ी के नागा साधु संतों ने प्रसाद पाया। महंत संजयदास ने बताया कि वैसे तो श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र के माध्यम से नित्य प्रतिदिन हनुमानगढ़ी के निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में प्रसाद वितरण किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद पाते है। उन्होंने कहा कि आज उनके परम प्रिय शिष्य शांशक जी मिर्जापुर द्धारा भड़ारे का आयोजन किया गया था। जिसमें संतो का विशेष सम्मान किया गया। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य व गद्दी नशीन श्री महंत प्रेम दास जी महाराज की कृपा पात्र शिष्य महंत डॉ महेश दास, महंत इन्द्रदेव दास, राजेश पहलवान, महंत सत्यदेव दास, महंत हरिभजन दास, महंत पवन दास, अजीत दास, अभिषेक दास, कृष्ण कांत दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें