Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: संत तुलसीदास रामलीला समिति के बैनर तले होगी भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला का

बमबम यादव

Sat, Sep 30, 2023

हमारे पूर्वचार्यो द्धारा आयोजित संत तुलसीदास रामलीला समिति को सभी संतों, महंतों का होगा पूरा सहयोग : महंत अवधेश दास

फिल्मी दुनिया की रामलीला धार्मिक व मर्यादित हो,इसका ध्यान रखें आयोजक: महंत संजयदास

भगवताचार्य स्मारक सदन में संतो की हुई एक अहम बैठक, अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास ने किया

संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा, ऐतिहासिक रामलीला और भी भव्य और मर्यादित होगी

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की ऐतिहासिक भगवताचार्य स्मारक भवन की रामलीला को पुनः भव्य मंचन को एक बड़ी बैठक आज भगवताचार्य स्मारक सदन में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज ने किया। बैठक में सभी संतों ने एकसुर से संत तुलसीदास रामलीला समिति के बैनर तले ऐतिहासिक व मर्यादित रामलीला का पुनः शुभारंभ की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए बड़ा भक्त माल आश्रम के महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा संचालित रामलीला की चर्चा का पूरी अयोध्या में हो रही है। इस रामलीला का शुभारंभ हमारे पूर्वचार्यो द्धारा हुआ था। आज हम सबकी जिम्मेदारी है इस रामलीला को और भी दिव्य भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए पुनः शुभारंभ किया जाये। भगवताचार्य स्मारक सदन रामानन्द सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र है,यहां कथा व लीला होती है। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर ने कहा कि सरकारी सहयोग मिले न मिले सभी संत मिलकर रामलीला करायेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पूरी जिम्मेदारी से कहा है कि भगवताचार्य की रामलीला वह करायेंगे। महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि भगवताचार्य न्यास की रामलीला का अयोध्या जी की लीला है सभी संतो की लीला है। महंत अवधेश दास ने कहा कि रामलीला का प्रचार प्रसार बहुत अच्छे ढ़ंग से करना होगा। सभी स्थानधारी अपने अपने नाम मठ के नाम से एक बड़ा बैनर चौराहों पर लगाये। सोशल साइट्स के सभी प्लेटफार्म पर रामलीला का प्रसारण होना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा कि भगवान से जुड़ने का चार माध्यम पूज्य महापुरुषों ने बताया है जो नाम,रुप,लीला व धाम है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्री अयोध्या जी में चारों चीज मिल जाती है। इसलिए रामलीला धार्मिक व मर्यादित होनी चाहिए। महंत संजयदास जी ने फिल्मी दुनिया की रामलीला के आयोजक से लेकर पात्रों को शक्त चेतावनी भरे लहजे से कहा कि मर्यादा से खिलवाड़ बिल्कुल न हो। रामलीला हो हम इसका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भगवताचार्य स्मारक सदन में धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए। इसीलिए यह भवन और भी भव्य रुप से पूज्य गुरुदेव भगवान ने बनवाया है।धार्मिक अनुष्ठान यहां अनवरत चलता रहना चाहिए। भरत मिलाप का भी कार्यक्रम होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज ने संत तुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष पद पर बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महाराज के नाम पर मोहर लगाते हुए कहते है कि महंत अवधेश दास महाराज के देखरेख में भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध नही करते सभी लोग भगवान की नाम, रुप, लीला व धाम का आनंद ले। बैठक में निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत हरिभजन दास,इन्द्र देव पहलवान, राजेश पहलवान,बड़े हनुमान मंदिर के छविराम दास,सरोज दास, पवन दास,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने अपने अपने विचार रखें। इस सफल बैठक का संयोजन वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने किया जिसमें राजू जी व शिवम श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें