Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फटिक शिला परिसर में बालाजी इंफ्रा की पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा का हुआ भूमि पूजन

बमबम यादव

Tue, Jul 1, 2025
फटिक शिला परिसर में बालाजी इंफ्रा की पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा का हुआ भूमि पूजन टेंट सिटी में 30 टेंट बनाए जाएंगे प्रत्येक टेंट में चार लोगों की रहने की होगी व्यवस्था, साथ ही 20 गोल्फ कार्ट भी चलाए जाएंगे, और पार्किंग में 250 गाड़ियां होगी खड़ी बालाजी इंफ्रा की श्रद्धालुओं के लिए सुविधा भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी: बृजभूषण शरण बालाजी इंफ्रा ने रामनगरी को पहले भी सौगात दी है,गोल्फ कार्ट सेवा और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत हमारी कंपनी ने की है: आरती सिंह अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के उद्देश्य से बालाजी इंफ्रा कंपनी द्वारा प्रस्तावित पार्किंग, टेंट सिटी व गोल्फ कार्ट सेवा के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम मंगलवार को फटिक शिला आश्रम परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज, तथा अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भूमिपूजन उपरांत बृजभूषण सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं नितांत आवश्यक हैं। यह पहल भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगी। संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज ने बालाजी इंफ्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे श्रद्धालुओं की सेवा में एक उत्कृष्ट योगदान बताया। कार्यक्रम के दौरान बालाजी इंफ्रा कंपनी की निदेशक आरती सिंह जादौन ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कहा कि, यह पहली बार नहीं है जब बालाजी इंफ्रा ने रामनगरी को सौगात दी हो, पहले भी गोल्फ कार्ट सेवा और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाओं की शुरुआत हमारी कंपनी ने की है। भूमिपूजन समारोह में महंत राजेश दास पहलवान,स्फटिक शिला आश्रम के महंत शुकदेव दास जी महाराज के शिष्य विद्यानंद दास जी महाराज, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी महाराज, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, बृजभूषण शरण सिंह के प्रभारी नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे पूजन-पाठ का आयोजन ज्योतिषाचार्य पं. करुणा निधान गर्ग के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और रामनामी भेंट के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें