: शिद्दत से शिरोधार्य हुए बाबा गोमती दास जी महाराज
बमबम यादव
Sat, Apr 6, 2024
श्री हनुमत निवास के संस्थापक आचार्य सिद्ध संत बाबा गोमती दास जी व रघुनन्दन शरण जी की पुण्यतिथि पर संत धर्माचार्यों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन


अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या केे सिद्धपीठ श्री हनुमत निवास के संस्थापक अनंत विभूषित बाबा श्री गोमती दास जी महाराज एवं श्रीरघुनन्दन शरण जी की पुण्यतिथि महोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ महंत मिथलेशनन्दनी शरण जी महाराज के संयोजन में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बाबा गोमती दास जी महाराज का जन्म पंजाब में चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी संवत 2076 में ब्राह्मण परिवार के यहां हुआ था और वह 10 वर्ष की उम्र में ही संत हो गए। श्री महाराज जी अमृतसर के दुग्याना मंदिर के महंत सरयू दास जी महाराज से वैराग्य की दीक्षा ली और कुछ दिन बाद काशी विश्वनाथ जी महाराज ने स्वप्न दिखाया और श्री महाराज जी चित्रकूट में बांके सिद्ध गुफा में भजन करने लगे।
चित्रकूट के साथ श्री महाराज जी तीर्थों का भ्रमण करते रहे और एक दिन हनुमान जी की कृपा और आदेश से अवध पधारे और लक्ष्मण किला पर आ गए और श्री सीताराम में लीन हो गए श्री महाराज जी जानकी वरण की करुणामई सत्संग के आनंद में लीन हो प्रभु चरण के अनुराग में खो गए और नित्य प्रति प्रभु की लीला का आनंद लेने लगे कुछ दिन बाद श्री महाराज जी लक्ष्मण किला के पास हनुमत निवास नामक स्थान की स्थापना की और नित्य प्रति भजन करने लगे। श्री हनुमत निवास मंदिर के महंत प्रख्यात साहित्यकार स्वामी मिथलेशनन्दनी जी ने बताया कि श्री महाराज जी के आशीर्वाद से आश्रम में नित्य प्रति सेवा चलती रहती है और श्री बाबा गोमती दास जी महाराज जैसा नियम भजन के लिए सेवा के लिए बना गए थे गुरु जी महाराज की कृपा से निरंतर चल रहा है आज चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को श्री महाराज जी व श्री रघुनन्दन शरण जी का पुण्यतिथि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर हनुमत निवास के बड़े महंत सियाशरण जी महाराज,श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी महाराज, आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण जी महाराज, बड़ा भक्त माल के महंत अवधेश दास, श्रीरामबल्भाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत महंत राम कुमार दास, महंत अजुर्न दास, महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत गौरीशंकर दास, महंत बलराम दास, हनुमानगढ़ी के पुजारी पार्षद रमेश दास सहित सैकड़ों संत महंत श्री महाराज जी की पुण्यतिथि महोत्सव पर श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रसाद ग्रहण किए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन