Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री रघुनाथ भवन के महंत बने बाबा अंगद दास

बमबम यादव

Fri, May 24, 2024

अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता

अयाेध्या। रामनगरी के श्री रघुनाथ भवन का नया महंत बाबा अंगद दास काे बनाया गया। गुरुवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता  की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। बाबा अंगद दास के सेवा भाव व ईश्वर के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए महान्त श्री राम गुनीश्वर दास जी ने अपने साधक चेला बाबा अंगद दास के पक्ष में रजिस्टर्ड तकरूर सखराहकारी दस्तावेज लिखकर उक्त स्थान श्री रघुनाथ भवन लक्ष्मण घाट का महान्त व सरवराह‌कार नियुक्त कर दिया। महंत राम मुनीश्वर दास जी ने रामानन्दीय वैरागी परमारा के अनुसार बाबा अंगद दास को कन्ठी, चादर व तिलक लगाकर गद्दी पर आसीन कर विधिवत महन्थ नियुक्त कर यह महज्जर नागा लिख दिया। जिसमें संताें व सद् गृहस्थाें ने महंत अंगद दास काे श्री रघुनाथ भवन का महंत एवं सर्वराहकार घाोषित किया। नवनियुक्त महंत अंगद दास ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियाें काे अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। अंत में आए हुए संताें का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। महंताई समाराेह में खाक चौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामप्रवेश दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत अवध किशोर शरण,सरपंच रामकुमार दास, महंत बलराम दास, छविराम दास बड़े हनुमान आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें