: जय शाह पहुंचे अयोध्या, भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन कर भाविभोर हुए
बमबम यादव
Mon, Jan 27, 2025
जय शाह पहुंचे अयोध्या, भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन कर भाविभोर हुए
जय शाह ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना, ICC के चेयरमैन बनने के बाद पहुंचे अयोध्या
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास का लिया आशीर्वाद, पुजारी हेमंत दास ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत
अयोध्या। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे।उन्होंने भगवान रामलला सहित राम मंदिर का दर्शन कर निर्माण की बारीकियों को देखा।इसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंवे जहां उन्होंने दर्शन-पूजन और परिक्रमा की।अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान वे पूरी तरह भाव विभोर दिखाई पड़े। हनुमानगढ़ी में जय शाह ने संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास का आशीर्वाद लिया तो पुजारी हेमंत दास ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के दौरान जय शाह ने कहा कि अयोध्या आकर उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ी है। उन्होंने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और इसे देश की आस्था का केंद्र बताया। इस मौके पर महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन