Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी है: शीतल दीदी

बमबम यादव

Fri, Mar 24, 2023

राम कृष्ण मंदिर में इन दिनों राम जन्मोत्सव की धूम मची है

अयोध्या। रामकोट स्थित राम कृष्ण मंदिर में इन दिनों राम जन्मोत्सव की धूम मची है। पूरे मंदिर में बधाई गायन चल रहा है। मंदिर में रामकथा की अमृत वर्षा महंत शीतल दीदी जी कर रही है। कथाव्यास शीतल दीदी की रामकथा में जैसे ही कथा के दौरान अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया भये प्रकट कृपाल दिन दयाला के स्वर गूंज उठे। इसके साथ ही दशरथ नंदन कौशल्या नंदन रामलला के जयकारों के साथ गौशाला में मौजूद संत साधक झूम उठा। उन्होंने मुनि शतरूपा जय विजय के साथ नारद चरित्र की कथा भी सुनाई। शीतल जी ने कहा की जीवन में विनम्रता होना जरूरी है और जब आप बड़े हो जाते हैं या बड़े लोगों के साथ रहते हैं तो यह और जरूरी है। बड़ा बनाना या ऊंचे पद पर पहुंचना आसान है लेकिन वहां पर टिके रहना आसान नहीं है। इसके लिए तप चाहिए। बड़े आप बने हो तो आप की परीक्षा तो होगी। रामकृष्ण मंदिर में राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रामकथा का दिव्य आयोजन किया गया है। कथा के तृतीय दिवस पर कथा प्रेमियों को कथा का रसास्वादन करा रहे महंत शीतल जी ने कहा कि अवध का अर्थ है अवधि अस्यामिति अवध:।तात्पर्य जिसकी सुन्दरता की सीमा न हो जो अप्रतिम सौन्दर्य सम्पन्न हो वो अयोध्या है।उन्होंने कहा कि युद्ध रहित अपराजेय और असीमित सौन्दर्य से युक्त इस नगरी की शोभा अनुपमेय है।इसे विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी होने का गौरव प्राप्त है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान ने किया।यह महोत्सव महामंडलेश्वर गणेशानंद महाराज के संयोजन में हो रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें