Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है अयोध्या : गिरीश पति त्रिपाठी

बमबम यादव

Sun, Apr 30, 2023

भाजपा मेयर  प्रत्याशी ने जनसम्पर्क का मांग वोट


अयोध्या। भाजपा मेयर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या के मऊ शिवाला के यदुवंशपुर, शाह वदी व चांदपुर हरवंश में जनसम्पर्क किया। उन्होने यहां पार्षद प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। जिससे रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल मिला है। जल्द अयोध्या देश के प्रमुख व्यापारिक केन्द्रों में एक होगा। जिसका लाभ अयोध्या की जनता को मिलेगा। यहां निवेश भी बढ़ेगा।
भाजपा नेता नीरज कन्नौजिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को मिला है। जिससे आम जनता में उत्साह का माहौल है। महापौर चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। गरीबों को आवास, शौचालय तथा गैस व विद्युत कनेक्शन मिला है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने झारखण्डी वार्ड पार्षद प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह के समर्थन में तथा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने जय प्रकाश नारायन वार्ड में पार्षद प्रत्याशी अनिल सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें