Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दुरदुरिया पूजन व संत पूजन के साथ अयोध्या महोत्सव का आगाज

बमबम यादव

Fri, Dec 30, 2022

भाजपा प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझ़ा ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

अयोध्या महोत्सव लोकपरम्परा व आस्था के संगम का दर्शन कराती 51 सौ मातृशक्तियों ने किया दुरदुरिया पूजन

अयोध्या। लोकपरम्परा व आस्था के संगम का दर्शन कराती 51 सौ मातृशक्तियों द्वारा सम्पादित दुरदुरिया पूजन व संत पूजन के बाद अयोध्या महोत्सव का आगाज हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सहप्रभारी भाजपा सुनील ओझा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवल के माध्यम उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह उपस्थित रहे। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

दुरदुरिया पूजन के उपरान्त संत पूजन का आयोजन हुआ। मानव के लिए सच्चे पथ प्रदर्शक की भूमिक निभाने वाले गुरुओं के पूजन से अयोध्या महोत्सव का पूरा परिवेश भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि ग्राम्य परिवेश और लोकसंस्कृति में व्याप्त रचनात्मक आचार व्यवहार कला तत्व के रुप में परिणत हो लोककलाओं को समृद्ध करते है। इन्हीं लोककलाओं व परम्पराओं को इस तरह के आयोजन परिभाषित करते है। हमारी संस्कृति व कला को संरक्षण प्रदान करते है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि अयोध्या महोत्सव में विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति करके आम जनमानस को हमारी सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराते है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से प्रतिभाओं को अपनी प्रस्तुति करने का एक अवसर मिलता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कहा कि भारतीय संस्कृति व व्यवहार में ललित कला व लोकसंस्कृति का समावेश है। इस विषय को लेकर ग्रामीण परिवेश में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद है। बस आवश्यकता है उनमें निखार लाने की। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव ने हमारी लोकसंस्कृति व पराम्पराओं को वैश्विक स्तर पर प्रसारित किया है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या महोत्सव का परिवेश भक्ति व आस्था के साथ हमारी सांस्कृतिक मूल्यों को भी परिभाषित करता है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसंस्कृति, लोककला व लोक परम्परा को वैश्विक स्तर पर परिभाषित करने की हमारी मुहिम ने व्यापक स्वरुप ले लिया है। उन्होने बताया कि 30 दिसम्बर को कन्या पूजन, रक्षक अभिनंदन समारोह, 31 को विशाल दंगल, अयोध्या आयडल, डीजे नाईट, 1 जनवरी को अयोध्या आयडल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, न्यू इयर नाईट, 2 जनवरी को कला साधक समारोह, अवध में राम, कवि सम्मेलन, तीन जनवरी को अयोध्या आयडल, लोककला चैम्पियनशिप, कामेडी नाईट, चार जनवरी को अयोध्या प्रतिभा सम्मान समारोह, अयोध्या आयडल, भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन किया जायेगा। 5 को कलारंग धूमों अयोध्या, आपदा प्रबन्धन, फिटनेश प्रो चैम्पियनशिप, 6 को किसान गोष्ठी, अयोध्या आयडल, फोक अवार्ड शो, 7 से संस्कार युवा कुम्भ, मिस्टर एण्ड मिसेज कल्चर इंडिया व 8 जनवरी को सम्मान समारोह अयोध्य आयडल का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर रवि तिवारी, आकाश अग्रवाल, अरुण द्विवेदी, नाहिद कैफ, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, बलवीर सिंह, विवेक पाण्डेय, विजय यादव, एसबी सागर, मोहित मिश्रा, रणजीत यादव, राजन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, पूजा अरोड़ा, ऋचा उपाध्याय, सुचि श्रीवास्तव, राजेश गौड़ उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें