Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महिला सशक्तिकरण को लेकन निकाली जागरूकता रैली

बमबम यादव

Tue, Nov 29, 2022

अयोध्या। राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता रैली का आयोजन पुस्तकालय अध्यक्ष प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय शामिल हुए  राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम लता और माध्यमिक शिक्षा के डॉक्टर बसंत कुमार एसोसिएटर्स डी आई ओ एस प्रभारी और डॉ उदय भान सिंह प्रधानाचार्य एम एल एम एल विद्या मंदिर वाह विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम में  शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के इस कार्यक्रम में चार स्कूलों से लगभग 300 बालिकाओं में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण से सिविल लाइन ईदगाह तक रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि शासन द्वारा निर्देशित स्वर्गीय राजा राममोहन राय की 250 वी जयंती के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम देश में महिलाओं की सहभागिता को दर्शाया है। इसके साथ साथ योगी और मोदी के नेतृत्व में बहुत सारे कार्य और योजनाएं महिला सशक्तिकरण पर चल रही है। कार्यक्रम के आयोजक और पुस्तकालय प्रभारी प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि आज हम महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली है। भारत देश में महिलाओं की बराबर साझेदारी और भागीदारी हो इसका संदेश दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें