Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अवधेश प्रसाद

बमबम यादव

Sat, Jul 26, 2025
2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अवधेश प्रसाद संविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना होगा एकजुट : मिठाई लाल भारती समाजवादी पार्टी के पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब अयोध्या। शनिवार को संविधान मान स्तंभ दिवस व आरक्षण दिवस के अवसर पर रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा ऐतिहासिक पीडीए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती पर आयोजित पीडीए सम्मेलन में उपस्थित अपार ऐतिहासिक जनसमूह इस बात का संकेत है 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारतीय संविधान पर खतरा है और आरक्षण पर खतरा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ेगी समाजवादी पार्टी के लोग तैयार हैं और बाबा साहब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। पीडीए केवल सत्ता परिवर्तन के लिए ही नहीं पीडीए व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कावड़ यात्रा नई नहीं बहुत पुरानी परंपरा है। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती थी। मुस्लिम समाज के लोग कावड़ यात्रा पर फूल बरसाते थे। मुसलमान स्टाल लगाकर कावड़ियों को पानी पिलाते थे। आज भाजपा सरकार चाह रही है कावड़ यात्रा मार्ग में मुसलमानो की दुकान ना रहे। भाजपा नफरत का बीज बो रही है, यह देश सभी का है, हिंदुओं का भी है मुसलमानो का भी है,इस देश की आजादी के लिए सभी ने अपना खून बहाया है। सभी ने यातनाएं सही है, फैजाबाद की जेल में अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गई थी। कावड़ यात्रा को लेकर भाजपा नफरत का बीज बो रही है। आज भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों पर जुल्म अत्याचार कर रही है और अगर पीडीए के लोगों का सबसे बड़ा नुकसान किसी की सरकार में हुआ है तो भाजपा की सरकार में हुआ है। भाजपा को सत्ता से हटा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई होगी। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब थाने व तहसील में लूट मची हुई,भ्रष्टाचार पर है, आने वाले पंचायत के चुनाव में पीडीए के लोगों की बड़ी भागीदारी होगी।आज अयोध्या में किसानों व्यापारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज में नफरत का बीज हो रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है संविधान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाना होगा और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारी व जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि संविधान मान स्तंभ दिवस के दिन हम सभी को इस बात का संकल्प लेकर जाना होगा कि आने वाले 2027 के चुनाव में अयोध्या की सभी सीटों की जीत के साथ प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, अजीत प्रसाद,अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, फिरोज़ खान गब्बर,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता, के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें