Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार शर्मनाकः आचार्य राजानंद  

बमबम यादव

Fri, Nov 29, 2024
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार शर्मनाकः आचार्य राजानंद
राम हर्षण कुंज में कथा व्यास शोभा राम दास को दी गई श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि
रामलला अयोध्या सेवा समिति अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा, भारत के कई राज्यों में हिंदुत्व कमजोर, इससे उबरना होगा
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार राम हर्षण कुंज के सिद्ध सदन में चल रहे श्रीरामकथा की समापन बेला पर कथाव्यास शोभा राम दास जी को रामलला अयोध्या सेवा समिति अध्यक्ष प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री आचार्य राजानंद शास्त्री ने श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि दी। इस सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए रामलला अयोध्या सेवा समिति अध्यक्ष आचार्य राजानंद शास्त्री ने कहा कि भारत के कई राज्यों में हिंदुत्व कमजोर हुआ है। भारत में सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें इससे उबरना होगा। हम सबका प्रयास है कि बांग्लादेश में संत चिन्मय दास सहित हिंदुओं पर अत्याचार की दुखद तस्वीरें दिख रही हैं। भारत हमेशा के लिए इससे अछूता रहे। इन्हीं बिंदुओं को लेकर बागेश्वर धाम के आचार्य की अगुवाई में हिंदुत्व एकता यात्रा चल रही है। इसमें अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी 9 दिन से शामिल हैं। संत सनातन धर्म की रक्षा और विकास को लेकर चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि अब भारत के कुछ ही राज्य ऐसे हैं जहां सनातन धर्म सिर उठाकर खड़ा है। हमें वह बोर्ड नहीं चाहिए जहां महिलाओं, धर्म ग्रंथों का सम्मान न हो। हम जातियों में बंट कर साजिश का शिकार हो रहे हैं। इससे सावधान होने का समय आ गया है। नहीं तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास हिंदुत्व को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं। संत देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन सम्मेलन में भी उन्होंने सनातन धर्म को लेकर अपना संकल्प दोहराया। हिन्दूराष्ट्र घोषित होना सनातन बोर्ड का गठन होना अति आवश्यक हैं। साथ ही बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री एवम् हनुमानगढ़ी महन्त राजूदास जी महाराज के हिन्दुत्व की भावना और सनातन के प्रति समर्पण को नमन कर प्रत्येक सनातनी को साथ देने की जरूरत है। इससे पहले डॉ. आचार्य राजानन्द शास्त्री आज बागेश्वर सरकार की पद यात्रा से अयोध्या श्री रामलला एवम् हनुमानगढ़ी हनुमानजी महाराज के दर्शन करने आए थे। इसी दौरान रामहर्षण कुंज के सिद्धि सदन में चल रही भवानी शंकर यशोदा के द्वारा आयोजित शोभाराम दास महाराज की राम कथा में भी शामिल हुए। इसी दौरान कथा व्यास रामशोभा राम दास श्रीराम कथा मर्मज्ञ की उपाधि भी सन्तजनों की उपस्थिति में प्रदान की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें