Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: दोबारा सर्वे कर उचित मुवाअजा का दिलाया भरोसा

बमबम यादव

Tue, Nov 29, 2022

व्यापारियों से डोर-टू-डोर  सम्पर्क कर रहा प्रशासनिक अमला 

अयोध्या।रामपथ कार्ययोजना मे प्रशासन द्वारा मनमानी के विरोध वा विभिन्न मागो को लेकर चल रहे आन्दोलन मे लगातार दो दिन की बंदी व धरने की घोषणा से प्रशासन दबाव में आया। सुबह 10बजे जिलाधिकारी स्वयं मय प्रशासनिक अमला एव व्यापारी प्रतिनिधियो के साथ नयाघाट अयोध्या में सैकड़ो व्यापारी से डोर टू डोर मिलकर समस्याओं को समझा। व्यापारीयों को कम मुवाअजे की बात पर एवं न्यूनतम 5 लाख से अधिकतम 20 लाख की माग पर दोबारा सर्वे कर व्यापारियों की उचित मुवाअजा का भरोसा दिया। साथ ही एक सिरे बुलडोजर से तोड़ने के बजाय व्यापारियों द्वारा स्वयं तोड़ने की वा कुछ दिन और समय की मांग पर जिलाधिकारी महोदय दोनो मांग को मानते हुए 15दिसबंर तक स्वयं तोड़ लेने का मौका दिया,रामगुलैला के 16व्यापारी भी मिले उनको संतुष्ट करने के लिए एडीएम प्रशासन से बोले। फसाड/डिजाइन आदि मे एकरूपता का आश्वासन दिया बताते चले भक्ति पथ पर बार बार डिजाइन बदल जा रही जिससे फसाड आदि को तोड़कर नया डिजाइन बनवाना पड़ रहा है।मकानमालिको/किरायेदार से विवाद को निपटाने के प्रशासन व्यापारी प्रतिनिधियो एव मकानमालिको की कमेटी एक दो दिन मे बनाने का आश्वासन दिया। रामपथ की चौड़ाई 20 मीटर लिखित मांग को मौखिक ही दिया। नन्द कुमार गुप्ता नंदू के कहा रामपथ निर्माण मे आज जिलाधिकारी  द्वारा डोर टू डोर समस्याओं को जानकर अधिकतर गतिरोध को दूर किया गया किये गये वादे के लिखित मांग,5-20 लाख मुवाअजे की  मांग आदि कुछ मुद्दो पर गतिरोध अभी बना है यदि उपरोक्त मुद्दे पर जल्द ही निराकरण नही किया गया तो व्यापार मंडल फिर से आन्दोलन के लिए  बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। पंकज गुप्ता ने कहा प्रशासन के सकारात्मक पहल का स्वागत है हमे पूर्ण  विश्वास है कि अब प्रशासन मनमानी के बजाय हम लोगो की हितो को देखते सहानुभूति के कार्ययोजना को बढायेगी। प्रशासन के साथ मे प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता“ नंदू“ पंकज गुप्ता नन्द लाल गुप्ता,विनोद श्रीवास्तव, बृजकिशोर पांडेय,शोयब खान,विनोद पाठक,अवधेश यादव,श्याम सुन्दर, अनिल मोर्या ,आनद कसौधन,अश्वनी गुप्ता आदि शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें