Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नवनिर्वाचित सांसदों के साथ असम के सीएम ने किया रामलला का दर्शन

बमबम यादव

Sun, Jun 9, 2024

एक लाख लोगों को सरकारी खर्च पर राम मंदिर में दर्शन कराएगी असम सरकार : डॉ. हिमंत

संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया

अयोध्या। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा भाजपा के कई नवनिर्वाचित सांसदों के साथ शनिवार को रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान कई विधायक भी उनके साथ थे। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा ने लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हार के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल को लेकर कहा यह सही नहीं है। लोग यह ना समझें रामलला और बीजेपी का संबंध वोट से हैं। उन्होंने कहा कि हमें पांच साल नहीं, 50 साल लंबी सरकार चलानी है। जीतने हारने का काम चुनाव से पहले सोचना चाहिए। चुनाव के बाद यह वार्ता ही नहीं करना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इसके सभी हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी में धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद रामलला का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे और नए युग का निर्माण होगा। उससे पहले हमने हनुमान जी और रामलला से आशीर्वाद मांगा है। पांच साल में भारत का वैभव और बढ़े। हम विश्वगुरु बनें। आज राम मंदिर का प्रभाव पूरे देश में है, लेकिन राम मंदिर चुनाव मुद्दा नहीं बन सकता है।  शपथ ग्रहण में रामलला का आशीर्वाद लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा चुनाव हारे नहीं हैं। तीन बार देश में प्रधानमंत्री बनने का बहुत बड़ा सम्मान मोदी को मिला है। इसके पहले नेहरू थे। सीएम के साथ उनके पुत्र नंदिल बिस्वा शर्मा और राज्यसभा सदस्य पवित्र मार्गरिट, नबजित पतगिरी, विधायक मानव डेका, विधायक तरंग गोगोई, विधायक रूपेश ग्वाला, विधायक, पूर्व सांसद पल्लव लोचन दस, सांसद दिलीप शाकिया भी शामिल रहे। सीएम डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा ने बताया कि अतिथि भवन बनाए जाने को लेकर वार्ता चल रही है। इस वर्ष असम के एक लाख लोग रामलला का दर्शन करने के लिए सरकारी खर्च पर आएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें