Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सेवा का उदाहरण बना स्वामिनारायण मंदिर का अन्ऩक्षेत्र

बमबम यादव

Mon, Feb 19, 2024

संप्रदाय की बनारस व वडताल इकाई के प्रमुख स्वामी प्रेमस्वरूपदास सेवा अभियान का संयोजन कर रहे

अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध श्री स्वामीनारायण संप्रदाय की राजधानी वडताल संस्थान की ओर से रामघाट चौराहा - जन्मभूमि कार्यशाला के निकट विशाल अन्नक्षेत्र ( शबरी भंडारा) शुरू किया गया है। 15 फ़रवरी से 15 मार्च तक प्रस्तावित भंडारा का विधि विधान से उद्घाटन रविवार को हुआ। संतजन एवं भक्तगण के लिए सात्विक भोजन मुहैया कराने के लिए संस्थान का प्रयास अभूतपूर्व है। दोनों समय पांच - पांच हजार श्रद्धालुओं को अति स्वादिष्ट भोजन पूरे सम्मान से कराया जा रहा है। उन्हें भोजन के साथ अचार, चटनी उच्च कोटि का मिष्ठान और गुजराती नमकीन भी परोसा जा रहा है। इस स्टाल पर सुबह जलपान की भी व्यवस्था की जा रही है। उद्घाटन अवसर पर महंत विजय बापू संस्था के चेयरमेन देवप्रकाश स्वामी, महंत संतवल्लभदास स्वामी, संत नरोत्तमप्रकाश एवं श्यामवल्लभ स्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । वडताल संस्थान दो सौ साल से विश्व में सनातन संस्कृति के प्रचार - प्रसार में संलग्न है। संप्रदाय के चार हजार से अधिक संस्कार मंदिर हैं। दो सौ से अधिक शिक्षा संस्थान हैं। अयोध्या के भंडारे से गुजरात में सेवा के लिए प्रसिद्ध स्वामीनारायण संप्रदाय का प्रबंधगत कौशल भी दृष्टिगत हो रहा है। रामलला के दर्शनार्थियों सहित आम श्रद्धालुओं की सेवा में सौ से अधिक सेवकों की टीम सक्रिय है। संप्रदाय की बनारस व वडताल इकाई के प्रमुख स्वामी प्रेमस्वरूपदास सेवा के अभियान का संयोजन कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि सेवा का यह अवसर अविस्मरणीय है और यह अवसर उपलब्ध कराने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ जनरल, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के प्रभारी शैलेंद्र सिंह, शबरी भंडारा के संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, भाजपा की ओर से भंडारा प्रमुख नियुक्त रंजीत दुबे पार्षद अंकित त्रिपाठी के प्रति भी संस्था कृतज्ञ है। भंडारा में गुजरात की ही प्रसिद्ध संस्था आपा गीगा आश्रम सताधार के महंत विजयबापु की भी सेवा सहायता प्राप्त हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें