Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान रामनगरी के हजारों बंदरों को करायेगा भोजन 

बमबम यादव

Wed, Oct 30, 2024
आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान रामनगरी के हजारों बंदरों को करायेगा भोजन
अयोध्या के बंदरों की सेवा हुई शुरु,मिलेगा भोजन: रामानुजाचार्य
फिल्मस्टार अक्षय कुमार ने यह सेवा ससुर सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी माता अरुणा और पिता हरिओम को समर्पित करते हुए किया शुरु
हनुमान जयंती के पहले हनुमान जी महाराज ने अपनी सेना के भोजन की व्यवस्था की है मैं अक्षय कुमार को साधुवाद देता हूं: महंत संजय दास
अयोध्या। रामनगरी में पहली बार हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जयंती के एक दिन पूर्व से नित्य प्रति आंजनेय सेवा ट्रस्ट भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में हजारों बंदरों को भोजन कराएगा, जिसका शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य, तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास, बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण महाराज व हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने बंदरों को केला खिलाकर अयोध्या में घूम-घूम कर बंदरों की सेवा करने वाली गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा फिल्मस्टार अक्षय कुमार के सहयोग से प्रारंभ हुई है और उन्होंने इस सेवा को अपने ससुर सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी माता अरुणा और पिता हरिओम को समर्पित करते हुए किया है।
 जगद्गुरु राघवाचार्य ने बताया कि अयोध्या चमक रही है सज रही है और अयोध्या की शोभा अयोध्या के मंदिर है इसलिए उनकी व्यवस्था की गई है बहुत अच्छी पहल है। इसी के साथ अयोध्या के बंदरों की भी सेवा शुरु हुआ है,जिसमें नित्य बंदरों का भोजन कराया जायेगा। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बहुत अच्छा कार्य है और निश्चित ही इससे अयोध्या के बंदर खुशहाल रहेंगे और उनकी भी सेवा होनी चाहिए क्यों कि वह हनुमान जी के प्रतिनिधि हैं। महंत संजय दास ने कहा कि हनुमान जयंती के पहले हनुमान जी महाराज ने अपनी सेना के भोजन की व्यवस्था की है मैं अक्षय कुमार को साधुवाद देता हूं और उनके माता-पिता, ससुर का आशीर्वाद उनके ऊपर बना रहे ऐसी कामना करता हूं। इस दौरान हनुमान जी महाराज के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, प्रिया गुप्ता, शिबू मिश्रा, राघवेन्द्र मिश्रा,रोहित शर्मा, मनोज तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें