Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह देने वाले लोग हैं: अनिल सिंह

बमबम यादव

Mon, Dec 19, 2022

कहा, भुट्टो की टिप्पणी की निंदा करते हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए कि उनके नाना ने भारत से माफी मांगी थी

अयोध्या। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के विवादित बयान के बाद रामनगरी अयोध्या में भी आक्रोश का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा अनिल सिंह काफी गुस्से में है। इस विवादित बयान पर रविवार को पलटवार करते हुए डा अनिल सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हिंदुस्तान का बच्चा है। तीन बार हिंदुस्तान से पाकिस्तान हार चुका है। इसके बाद भी जहर उगलता है।
शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ अयोध्या में विरोध मार्च निकाला गया। रिकाबगंज चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डा अनिल सिंह ने पाकिस्तान को लेकर जमकर बरसे।उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो जरदारी को अपने पूर्वजों से सीख लेनी चाहिए कि उनके नाना के साथ क्या हुआ था और उनकी मां के साथ क्या हुआ था? पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह देने वाले लोग हैं।
बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विरोध में विवादित बयान दिया है। बिलावल भुट्टो ने कहा था कि 'गुजरात का कसाई है'। इस बयान के बाद भाजपा प्रदर्शन कर रही है। बिलावल भुट्टो पर जोरदार हमला कर रही है। देश के अलग- अलग शहरों में बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया जा रहा है।.वहीं, बिलावल भुट्टो के विवादित टिप्पणी के बाद भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। श्री सिंह ने विदेश मंत्री ने इस बयान को असभ्य बताया है। बिलावल विवादित बयान के बाद पूरे देश में विरोध देखा जा रहा है। वहीं, पीएम मोदी के खिलाफ निजी टिप्पणी के लिए भुट्टो की आलोचना करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "हम भुट्टो की टिप्पणी की निंदा करते हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए कि उनके नाना ने भारत से माफी मांगी थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें