Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सरदार पटेल नगर वार्ड में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

बमबम यादव

Mon, Apr 14, 2025
सरदार पटेल नगर वार्ड में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
सामाजिक योगदान के लिए 50 लोगों को किया गया सम्मानित,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया पूर्व मंत्री पवन ने
बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, यह हमारा कर्तव्य है उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाएं व आदर्शों को अपनाएं:सोनू
अयोध्या। सरदार पटेल नगर वार्ड में संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर अयोध्या के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन  ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम वार्ड की पार्षद इन्द्रावती यादव की अध्यक्षता व प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू के संयोजन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। इस अवसर पर वार्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें समाजसेवी, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले कर्मचारी, युवा नेतृत्वकर्ता और महिला प्रेरणास्त्रोत शामिल रहे। सभी सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि बाबा साहब ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जिसमें हर वर्ग, हर जाति और हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले। आज जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक एकता और न्याय को मजबूत करने की।
पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाएं और उनके आदर्शों को अपनाएं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें बच्चों और युवाओं ने अंबेडकर के जीवन पर आधारित गीत और भाषण प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंबेडकर जयंती के इस आयोजन ने सरदार पटेल नगर वार्ड में सामाजिक चेतना और समरसता का एक सकारात्मक संदेश फैलाया इस दौरान अवधेश यादव, अधिवक्ता रवि यादव, सपा नेता अंकित यादव, अमित, वीरेंद्र , रामचंद्र, सुरेश ,रवि ,सौरभ राम लगन, सहित सैकड़ो की संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें