Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक रामनगरी में

बमबम यादव

Thu, Apr 20, 2023

23 को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक

15 देशों के एंबेसडर सहित जुटेगी तमाम हस्तियां

योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को भेजा गया है निमंत्रण 

अयोध्या। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल अयोध्या के जानकी महल ट्रस्ट में प्रेस से मुखातिब हुए और बताया कि 23 अप्रैल को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक जिसमें 15 देशों के एंबेसडर कई देशों के सांसद आर एस एस के इंद्रेश कुमार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित होंगे जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया है और कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 155 देशों का जल श्री राम नगरी अयोध्या पहुंच चुका है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से 120 लोग 22 तारीख को दिल्ली से अयोध्या पहुंच जाएंगे जहां उनका स्वागत होगा। जानकी महल ट्रस्ट में पूर्वी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें 25 से 28 जिले के लोग सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा राम जन्मभूमि में बनने वाले 6 मुख्य द्वारों में एक द्वार भगवान अग्रसेन के नाम से किया जाए क्योंकि वह कुश के वंशज थे और मां सरयू के तट पर एक घाट भी उनके नाम हो और अग्रसेन चौराहे का विकास किया जाए वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से हम जमीन की मांग करेंगे जिससे हमारी संस्था धर्मशाला चिकित्सालय और स्कूल बना सके जो समाज के लोगों के सहयोग में काम आए। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को सुबह 10:30 बजे मणिराम दास छावनी के सभागार में आशीर्वचन होगा और लगभग 12 बजे सभी लोग बिरला धर्मशाला पहुंचेंगे वहां से जल लेकर के हम लोग श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां दर्शन पूजन के साथ अभिषेक करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी  गर्ग, राजीव अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अर्पित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें