Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नगर निकाय चुनाव में पार्टी सिंबल पर लड़ेगी सपा:अखिलेश

बमबम यादव

Wed, Dec 7, 2022

कहा, जहां भाजपा के मेयर वहां कूड़े का पहाड

लखनऊ। इस बार भी समाजवादी पार्टी अपने चुनाव निशान पर निकाय प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कन्नौज में इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर साइकिल निशान के साथ मैदान में उतरेंगे। वार्ड उम्मीदवारों को स्थिति के मुताबिक ही टिकट देने पर फैसला होगा।
पूर्व राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के निधन की सूचना पर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार है। उन्होंने मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि वोटरों को मतदान से रोका गया। सपा समर्थकों को पुलिस ने अपमानित करके भगा दिया। लाठियां मारी गईं। इसीलिए वोटिंग कम हुई। रामपुर में तो प्रशासन का अलग ही रूप देखने को मिला। शिकायत के बाद भी निर्वाचन आयोग खामोश रहा। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संस्थाओं को कुचल रही है। वहीं 2017 के निकाय चुनाव भी सपा के प्रत्याशी साइकिल निशान पर लड़े थे।
उन्होंने भाजपा शासित नगर निगमों न नगर पालिकाओं में गंदगी और कूड़े पर भी तंज कसा। कहा कि जहां-जहां भाजपा के लोग काबिज हैं, वहां गंदगी का अंबार है। छोटे शहरों तक में कूड़े का पहाड़ है। मच्छर पनप रहे हैं। लोग बीमार पड़ रहे हैं। भाजपा को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है, इसलिए नगर निकायों से भाजपा का सफाया जरूरी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें