Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जुलाई तक पूरा हो जाएगा एयरपोर्ट का काम

बमबम यादव

Sun, Mar 19, 2023

अयोध्या में चल रहीं 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं


मैन पॉवर बढ़ाकर तीन शिफ्ट में काम कराने और समय से पूरा करने के दिए निर्देश


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के समग्र विकास के लिए केंद्र व प्रदेश शासन की ओर से 32 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। एक वर्ष में जब यह धरातल पर उतरेंगी तो दुनिया अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में देखेगी। श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर तय समयसीमा के अंदर आगे बढ़ रहा है। प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होकर देश-दुनिया पर कृपा का प्रसाद बरसाएंगे।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर मीडिया से मुखातिब थे।  सीएम ने कहा कि आज अयोध्या में दर्शन-पूजन के साथ केंद्र-राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन व समीक्षा की।   सीएम ने कहा कि मैंने भी कई कार्यों को देखा, इसलिए विश्वास से कह सकते हैं कि जिस तेजी से समयबद्ध तरीके से अयोध्या के विकास के कार्य पीएम के विजन व मार्गदर्शन में बढ़ रहे हैं। अयोध्या एक वर्ष में सुंदरतम नगरी के रूप में देश-दुनिया के सामने होगी। सीएम ने कार्यों को तेज करने,  परियोजनाओं में मानक की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ समयबद्ध ढंग से इसे आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।  सीएम ने कहा कि मैन पॉवर बढ़ाने के साथ तीन शिफ्ट में काम करने की आवश्यकता है, जिससे बरसात के कारण दो-तीन महीने यदि बाधा भी आती है, तब भी विकास कार्य समय से पूरा हो सके। अयोध्या में भव्य श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। 3000 मीटर का रनवे, एप्रन, टर्मिनल बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल व आवश्यकतानुसार 791 एकड़ लैंड पहले ली जा चुकी है। 2200 एकड़ लैंड के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई चल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें