Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री जानकी जीवन सरकार के 16 वें प्रकाशोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा

बमबम यादव

Thu, Mar 14, 2024

मोक्षदायिनी सरयू मैया में 2100 दीपों से हुआ दीपदान, मां सरयू की उतारी गई आरती

अयोध्या।दर्शन भवन मंदिर से श्री जानकी जीवन सरकार के 16 वें प्रकाशोत्सव पर पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर ममता शास्त्री के संयोजन में गाजे-बजे और हाथी घोड़े के साथ निकली भव्य शोभायात्रा। अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा। मां सरयू के पावन तट पर पहुंची जहां मोक्षदायिनी सरयू मैया को 2100 दीपों से दीपदान किया गया। उसके उपरांत मां सरयू की आरती उतारी गई। आरती पूजन अर्चन के बाद शोभा यात्रा पुनः दर्शन भवन आश्रम पहुंची जहां नर्मदेश्वर भगवान शिव का श्रृंगार हुआ। दर्शन भवन के युगल सरकार फूल बंगले में विराजे। फूल बंगले की मनोरम झांकी देख सभी लोग मंत्र मुक्त हो गए। देर रात तक नियमित रूप से विविध कार्यक्रम प्रारंभ हुए। शोभा यात्रा की अनुपम छटा देख कर के लोग मार्गों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे गाजे-बाजे के साथ कलाकार डमरु का ऐसा अनुपम वादन कर रहे थे कि देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए वही मोर पंख में कलाकारों का नृत्य देखकर अयोध्या के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मुदित और भावविभोर हो गए।

द्वितीय दिवस का कार्यक्रम गौ माता के पूजन से प्रारंभ हुआ और संध्याकालीन ठाकुर श्री जानकी जीवन सरकार फूल बंगले की झांकी में विराजे पूरा मंदिर परिसर विविध प्रकार के फूलों से सजाया गया और सरकार को छप्पन भोग लगाया गया और उसके बाद वह प्रसाद सभी भक्तों में वितरण किया गया। डॉक्टर ममता शास्त्री ने बताया कि यह कार्यक्रम अनंत श्री विभूषित ब्रह्मलीन ब्रह्मचारी महंत विश्वनाथ दास शास्त्री गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से किया जाता है। जिसका समापन नर्मदेश्वर भगवान के पूजन और जेवनार गायन से संपन्न होगा। जिसमें अयोध्या के सभी साधु संत महंत गृहस्थ नेमी प्रेमी श्री जानकी जीवन सरकार के प्रसाद को पाएंगे।कार्यक्रम में शुकदेव दास ,विजय कुमार ,अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट , राघवजी , अनन्या , वैदेही बाबू शाश्वत बाबू के साथ  मुख्य यजमान श्रीमती संजू गुप्ता एवं जगदीश गुप्ता मुख्य आयोजक कौशल किशोर सिंह बेगूसराय सहित दर्शन भवन से जुड़े देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु भक्त पधार कर उत्सव में भागीदार बन रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें