Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सहनवां की सरजमीं से सपा प्रत्याशी इंद्रावती यादव के समर्थन में गगनभेदी नारा गूंजा

बमबम यादव

Wed, May 10, 2023

युवा सपा नेता मिथलेश यादव सोनू ने सहनवां की जनसभा में जुटाई हजारों की भीड़, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

मुस्लिम समाज ने समाजवादी पार्टी को बताया अपना हमदर्द, कहां सहनवां से होगी ऐतिहासिक जीत

अयाेध्या। नगर निगम अयोध्या के सरदार पटेल वार्ड से सपा पार्षद प्रत्याशी इंद्रावती यादव के पक्ष में सपा नेताओं ने सहनवां गांव में एक जनसभा की। जाे काफी हद तक सफल भी रही, जिसमें लाेगाें काफी भीड़ उमड़ पड़ी।  जनसभा काे संबाेधित करते हुए पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि सरदार पटेल वार्ड से सपा प्रत्याशी इंद्रावती यादव को साइकिल का बटन दबाकर विजयी बनाएं। वह वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगी। सपा प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र जुल्फिकार आतमी ने कहा कि यह समाजवादियों की धरती है। गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है। हिंदू-मुसलमान एक दुल्हन की दाे सुंदर आंखे हैं। आज गंगा-जमुनी तहजीब खतरे में है। महापाैर सहित सभी साठाें वार्डाें में सपा प्रत्याशी काे भारी मतों से विजयी बनायें। यही हमारी सभी से अपील है। वहीं सपा नेता एडवोकेट मंसूर इलाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी, पार्टी नही विचारधारा है। भाजपा काे सिर्फ सपा ही टक्कर दे सकती है। अयाेध्या नगर निगम में महापाैर सहित सभी वार्डाें में सपा प्रत्याशी काे विशाल मताें के अंतर से जिताएं। पूर्व प्रदेश सचिव माेहम्मद हलीम पप्पू ने कहा मैं अपने सभी लाेगाें से अपील करने आया हूं कि सब लोग मिलकर महापाैर और सभी वार्डों में सपा उम्मीदवार को जिताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहनवां के पूर्व प्रधान अंसार अहमद बब्बन व संचालन सपा शिक्षक सभा नेता घनश्याम यादव ने किया। इससे पहले सपा पार्षद उम्मीदवार इंद्रावती यादव के पुत्र मिथलेश यादव साेनू द्वारा आए हुए अतिथियों और विशिष्टजनाें का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा में दरगाह हजरत शीश पैगंबर के गद्दीनशीन सैय्यद आसिफ मियां फिरदौसी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय यादव, बलराम माैर्या, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअचल यादव, दान बहादुर सिंह, अमृत राजपाल, संदीप वर्मा, माे. असलम, माे. अतीक, माे. साेहराब, माे.सादिक, हुसैन, शिब्बू चच्चा, रामबख्श यादव, सराेज यादव, सादिक चाचा, अपील बब्लू, मिर्जा सादिक हुसैन, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, एडवोकेट रवि यादव, बाबूराम गाैड़, जगन्नाथ यादव, चाैधरी जगदीश, लक्ष्मण यादव, राजदेव यादव आदि समेत हजारों लोग माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें