Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: झूलन में सज-धजकर युगल किशोर बैठे…

बमबम यादव

Sun, Aug 27, 2023

रामनगरी अयोध्या के अतिप्राचीन मंदिरों में शुमार बड़ा भक्त माल मंदिर में छाया झूलनोत्सव का उल्लास

महंत अवधेश दास महाराज के संयोजन में महोत्सव में लगा चार चांद, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने भगवान को झूला झूलाया

अयोध्या । प्रतिष्ठित पीठ बड़ा भक्त माल मंदिर में दिव्य झूलन की झांकी सज - रही है। मौका है युगल सरकार के झूलन महोत्सव का। जहां मंदिर में सावन शुक्ल तृतीया से झूलनोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। जो शनै- शनै- अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच रहा है। प्रतिदिन सायंकाल पीठ के वर्तमान पीठाधिपति महंत अवधेश दास महाराज की सानिध्य में युगल सरकार के झूलन की भव्य झांकी सज रही है। मंदिर में झूलनोत्सव का सिलसिला रात्रि 11 बजे तक चलता है। युगल सरकार के दिव्य झूलन झांकी का दर्शन भक्तगण अपना जीवन कृतार्थ कर रहे हैं। अयोध्याधाम के नामचीन कलाकार झूलन में सज-धजकर युगल सरकार बैठे हैं.., चलो री सखी देखि आई सिया रघुवीर कै झुलनवा.., रमकि - रमकि झूले नवल हिडोलना आदि अनेकानेक झूलन गीत गाकर उत्सव की महफिल सजा रहे हैं। इससे झूलनोत्सव में चार- चांद लग रहा है। झूलन और कजरी गीतों से भक्तगण मंत्रमुग्ध हुए। झूलन महोत्सव पर महंत द्वारा कलाकारों को नेग- न्यौछावर भी भेंट किया जा रहा है। बड़ा भक्त माल मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि युगल सरकार के ऐतिहासिक झूलन महोत्सव का कार्यक्रम श्रावण शुक्ल तृतीया प्रारंभ हो चुका है। झूलनोत्सव की परंपरा बहुत वर्षों से चली आ रही है। सायंकाल भोग, आरती पूजन पश्चात दिव्य झूलन झांकी सजाई जा रही है। हम संत-महंत युगल सरकार को झूलन झुलाते हुए भाव के अंतरंग में आनंदित हो रहे हैं। साथ ही साथ युगल सरकार के सम्मुख विभिन्न झूलन गीत गाकर भावविभोर भी हैं। मठ में रक्षाबंधन तक झूलन का कार्यक्रम अपने चरम पर रहेगा। भगवान के झूलन झांकी का दर्शन करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य सर्वथा के लिए आवागमन से मुक्त हो जाता है। उसे सांसारिक माताओं की गोद में कभी नही झूलना पड़ता है। झूलनोत्सव में आज कैसरगंज के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह व हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज शामिल हुए जहां पीठ के महंत अवधेश दास महाराज ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व विधायक पवन पाण्डेय, इन्द्र देव दास, सांसद जी के प्रतिनिधि सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें