Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री रामशरण दास महाराज का 49वां वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार से शुरु

बमबम यादव

Wed, Nov 6, 2024
श्री रामशरण दास महाराज का 49वां वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार से शुरु व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे जगद्गुरू रामानुजाचार्य डा राघवाचार्य, 7 को निकलेगी विशाल शोभायात्रा कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी को मां सरयू महारानी का होगा चुनरी महोत्सव 13 नवंबर को ठाकुर जी समेत पूरे मंदिर को फूल बंगले से सजाया जाएगा, भगवान को लगेगा छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अयोध्या। श्री राम नगरी के प्रतिष्ठित पीठों में शुमार श्री बड़ा भक्त माल मंदिर के संस्थापक आचार्य अनंत विभूषित श्री रामशरण दास जी महाराज के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ श्रीमद् भागवत कथा से हो रहा है। यह महोत्सव श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के पावन अध्यक्षता में हो रहा है। कार्यक्रम के संयोजक बड़ा भक्तमाल के उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने बताया कि 7 नवंबर गुरुवार यानि कल से पूज्य अनंत विभूषित श्री रामशरण दास जी महाराज के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ हो रहा है, जो 14 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद् भागवत कथा से हो रहा है। व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे जगद्गुरू रामानुजाचार्य डा राघवाचार्य जी करेंगे। कल गुरुवार को मंदिर से विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां सरयू के पावन तट जायेगी जहां पर मां सरयू का विधिवत पूजन होगा इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर वापस आयेगी। भागवत कथा का विश्राम 13 नवंबर को होगा। उन्होंने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को प्रातः 10 मां सरयू महारानी का चुनरी महोत्सव होगा। जिसमें देश के कोने कोने से हजारों संत महंत एवं श्रद्धालु गण होंगे शामिल। महंत अवधेश दास जी ने बताया कि सदगुरुदेव भगवान रामशरण दास महाराज का वार्षिक भंडारा 14 नवंबर को होगा। महंत अवधेश कुमार दास ने बताया की 13 नवंबर को ठाकुर जी के साथ पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले से सजाया जाएगा और भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा और 14 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें