Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलला के समक्ष शुरू हुई 45 दिवसीय श्री राम राग सेवा

बमबम यादव

Sat, Jan 27, 2024


पहले दिन मालिनी अवस्थी ने प्रस्तुत किया सोहर, बधावा, मंगलगान


अयोध्या। श्री जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर में अनुष्ठान व रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दर्शन-पूजन और राग-भोग, आरती जारी है। वहीं गणतंत्र दिवस पर राग सेवा भी शुरू हो गई। रामलला के समक्ष शुरू हुई इस 45 दिवसीय श्री राम राग सेवा के तहत पहले दिन लोक कलाकार मालिनी अवस्थी ने रामलला को सोहर, बधावा, मंगलगान समर्पित किया।  गर्भगृह के सामने गुडी मंडप में शुरू हुए शास्त्रीय परंपरा के लोक कलाकारों की ओर से राम राग सेवा के तहत हेमा मालिनी, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, सोनल मानसिंह, वैजयंती माला, सिक्किम गुरचरण, पंडित सजन मिश्रा, जसवीर जस्सी, अरुणा साईंराम, स्वप्न सुंदरराई, राहुल देशपांडे, सुरेश वाडकर, दर्शन झावेरी, उदय भवलकर, जयंत कुमारेश, पूर्ण दास बाबुल, रजनी, गायत्री व देवकी पंडित, बसंती बिष्ट, प्रेरणा श्रीमाली, सुनंदा शर्मा, मीता पंडित, पद्म सुब्रामण्यम समेत देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार रामलला के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे। यह 45 दिवसीय धार्मिक संगीत उत्सव 10 मार्च तक चलेगा। संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली के सहयोग से संचालित इस इस कार्यक्रम के कल्पनाकर और संयोजक ट्रस्ट सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र साहित्यकार यतींद्र मिश्र हैं। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि  श्री राम राग सेवा की शुरुआत मालिनी अवस्थी के सोहर, बधावा, मंगलगान से हुई है। रोजाना गुडी मंडप में एक कलाकार और उनकी टीम की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें