Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पारम्परिक उत्सव फुलवारी लीला ने दर्शकों का मनमोहा

बमबम यादव

Sat, Nov 26, 2022

श्री सीताराम विवाह महोत्सव हुआ चटक,दुल्हा सरकार की सेवा सत्कार में जुटा जानकी महल ट्रस्ट

भव्य राम मंदिर बनने से इस बार का विवाह महोत्सव हो रहा है अद्भुत, बरातियों में है काफी उत्साह: आदित्य सुल्तानिया

अयोध्या। श्री राम विवाह महोत्सव पर रामनगरी के जानकी महल ट्रस्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस महल में भगवान श्रीराम को दुल्हा सरकार के रुप में सेवा सत्कार किया जा रहा है। श्री किशोरी सीता जी का मायका होने के कारण भगवान श्रीराम यहां जमाई के रुप में प्रतिष्ठित है।
इस बार रामनगरी में भव्य राम मंदिर बनने की खुशी व विगत दो साल कोरोना के कारण सूक्ष्म उत्सव होने से इस बार बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जा रहा। श्रीजानकी महल ट्रस्ट अद्भुत विवाह महोत्सव और भी भव्य रुप से मनाया जा रहा है। विवाह उत्सव में आज दिव्य फुलवारी लीला का आयोजन किया गया, यह लीला दर्शकों का मन को मोहित करने वाला था। मंदिर के चहुंओर लीला की तारीफ होती रही। ट्रस्ट का विवाह महोत्सव वैसे भी अयोध्या वासियों के लिए बेहद खास होती है। क्योंकि मारवाड़ी रीति रिवाज से बड़े ही ठाट बाट से श्रीराम बारात जानकी महल से निकलती है, जिसको देखने के लिए अयोध्या वासी लालायित रहते है। पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम बारात में हाथी घोड़ा पालकी के साथ श्री राम रथ तैयार किया गया है,जिसपर श्रीराम अपने अनुज समेत अपनी बारात लेकर निकलेगें। इस खास बारात के बाराती होगे अयोध्या वासी। जानकी महल ट्रस्ट की बारात और भी आनंदित करने वाला होता है क्योंकि बाराती मारवाड़ी समाज के लोग ठाट बाट से सुसज्जित होकर नाचते गाते निकलते हैं। अपने आराध्य प्रभु श्री राम की फुलवारी लीला देखने के लिए सुबह से ही माताएं बहने तैयारी शुरू कर दी है, मंगल गीत के साथ-साथ हाथों में मेहंदी रचा कर के सज धज कर प्रभु श्री राम और माता जानकी के प्रथम मधुर मिलन की लीला देखने के लिए तैयार हो रही है भगवान श्रीराम नगर भ्रमण करते हुए पुष्प वाटिका में पहुंचते हैं। जहां माता जानकी गौरी पूजन के लिए आई है पहली बार प्रभु श्री राम और माता जानकी का मिलन पुष्प वाटिका में होता है। यह मंगल दृश्य देखकर वहां उपस्थित लोग हर्षित होकर माता जानकी और प्रभु श्री राम के जयकारे लगाने लगे। पुष्प वाटिका का पूरा मंचन मणिराम दास छावनी के महंत कमलनयन दास, महंत रामचन्द्र दास, महंत बृजमोहन दास, डा सुनीता शास्त्री, महंत गिरीश पति त्रिपाठी के सानिध्य में मनाया गया।

श्रीजानकी महल ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया कहतें है कि हमारे यहां भगवान श्रीराम को दुल्हा रुप में पूजते है, ये महल किशोरी जी का मायका घर है इसलिए हमारे भाव भी उसी प्रकार के होते है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को भगवान का तिलक उत्सव और 28 नवंबर को भव्य बारात निकाली जाएगी रात में भगवान का विवाह संपन्न होगा,तो 29 नवंबर को भव्य रामकलेवा होगा जिसमें युगल सरकार को छप्पन भोग लगाया जायेगा। इस अवसर पर दिलीप सुल्तानिया, नीता सुल्तानिया, अरुण सुल्तानिया आदि लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें