Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गीष्म कालीन में आराध्य को फूल की झांकी शीतलता प्रदान करती है:आदित्य

बमबम यादव

Sat, Jun 4, 2022

फूलों के बंगले में विराजें दुल्हा सरकार, जानकी महल ट्रस्ट में सजा भव्य फूल बंगला झांकी

मनोहारी झांकी में वृंदावन, कोलकाता व लखनऊ समेत अन्य कई राज्यों से आये फूलों का किया गया उपयोग

अयोध्या। रामनगरी के सिद्धपीठों में शुमार श्री जानकी महल ट्रस्ट में भव्य फूल बंगले की झांकी का दिव्य आयोजन किया गया। फूल बंगले में विराजें दुल्हा सरकार की छवि बड़ी ही मनोहारी लग रही थी। विभिन्न पद गायन से युगल सरकार की मनोहारी छवि का आनंद संत साधक लगा रहे थे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति में सराबोर दिख रहा था। जेष्ठ के भीषण गर्मी में जहां मनुष्य और पशु पक्षी परेशान है वहीं रामनगरी अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जीव स्वरूप मानकर की जाने वाली भगवान की सेवा व पूजा की कड़ी में उन्हें इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए भव्य फूल बगंला की झांकी का आयोजन किया गया। इस भव्य व मनोहारी फूल बंगला की झांकी में उपयोग किये गए फूल वृंदावन, कोलकाता व लखनऊ समेत कई राज्यों से आये थे। आरकेटक, गेंदा, नीबू कलर, गेंदा आरेंज कलर, ग्लाइट, मुंगेरा, राजबेल, रजनीगंधा, टाटा गुलाब के हजारों फूलों से भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया। रंग बिरंगे फूलों से पूरे मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया। इस भव्य कार्यक्रम के संयोजक ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने इतना भव्य स्वरूप दिया कि अयोध्या वासियों का दिल जीत लिया। 

समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि भव्य फूल बंगला झांकी से अयोध्या वासियों को खुशी मिलती है। इस कार्यक्रम में रामनगरी के सभी संत धर्माचार्य सहित साधक शामिल होते है। समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि भगवान के श्री चरणों का आनंद लेने के लिए हम फूल बंगला झांकी सजाते है। गीष्म कालीन में आराध्य को फूल की झांकी शीतलता प्रदान करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें