Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 2121 कुंडीय भव्य श्रीराम महायज्ञ में पड़ेगी सवा करोड़ आहुतियां

बमबम यादव

Wed, Feb 7, 2024

राममहायज्ञ में हवन कुंड में पड़ेगी 180 कुन्तल हवन सामग्री, 2121 यजमान सपत्नीक हवन कुंड में डालेंगे आहुतियां

अयोध्या के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा यज्ञ होने जा रहा: आचार्य देवमुरारी बापू

अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर श्रीराम लला को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 2121 कुंडीय भव्य श्रीराम महायज्ञ का आयोजन 10 फरवरी से होगा शुरु। जिसका समापन 18 फरवरी को होगा। यह महायज्ञ श्रीराम को वंशज साकेतवासी यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दस जी महाराज के शिष्य मध्य प्रदेश एवं सम्पूर्ण भारत वर्ष के रघुवंशी मिलकर करा रहे हैं। कार्यक्रम में जगद्‌गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज कामदगिरि पीठाधीश्वर चित्रकूट के श्रीमुख से कथा की अमृत वर्षा होगी। महायज्ञ में सवा करोड़ राम महामंत्र की आहुतियां डाली जायेगी। परिक्रमा मार्ग स्थिति बड़ी छावनी के विशाल मैदान पर ऐतिहासिक कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की शुरुआत में विशाल शोभायात्रा 10 फरवरी को मां सरयू के पावन तट से निकलेगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के सलाहकार आचार्य देवमुरारी बापू ने कहा कि यह विशाल यज्ञ 2121 कुंडीय भव्य श्रीराम महायज्ञ होगा।जिसमें हजारों रामभक्त शामिल होगें। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ 10 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा, जो 18 फरवरी तक चलेगा। प्रथम दिन 10 फरवरी को 1100 कलश के साथ 5100 श्रद्धालुओं की संख्या में मुख्य यजमान सहित ब्राम्हण व सभी यजमान शामिल रहेंगे। कलश यात्रा नयाघाट से सरयू जल कलश में भरकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचेगी। आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि अयोध्या के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा यज्ञ होने जा रहा है। यज्ञ में 9 दिन में 1 करोड़ 25 लाख आहूति दी जायेगी। यज्ञ में कुल आहूति 180 कुन्तल हवन सामग्री से कराई जायेगी। यज्ञ में यज्ञ आचार्य डॉ० प्रेमनाराराण शास्त्री काशी व अयोध्या के वेदो के ज्ञाता ब्राम्हणों द्वारा रामनाम महामंत्र द्वारा हवन कराया जायेगा। यज्ञ के मुख्य यजमान मुनिराज पटेल रहेंगे, जो मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के हैं। यज्ञकर्ता महन्त उत्तराधिकारी श्यामदास जी व अधिकारी सखनदास छोटे बाबा है। यज्ञ के संरक्षक पूर्व मंत्री अजय सिंह हैं, जो गंजवासोदा मध्य प्रदेश के हैं।  यज्ञ के मुख्य यजमान मुनिराज पटेल रहेंगे जो छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश के हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास जी हैं। यज्ञ के सहायक कथा वक्ता के रूप में आचार्य देवमुरारी बापू, रामकिशोर दास वाल व्यास है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें